फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Ajaz Patel becomes the third bowler in Test cricket history to take all 10 wickets he he has joined Jim Laker and Anil Kumble

IND vs NZ: एजाज पटेल ने की जिम लेकर और अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी, मुंबई टेस्ट में भारत के सभी 10 विकेट झटके

Sat, 04 Dec 2021 01:27 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 04 Dec 2021 01:27 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ मुंबई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। वह टीम इंडिया के सभी 10 विकेट आउट करने में सफल रहे। यह करिश्मा करने वाले वह विश्व के तीसरे गेंदबाज हैं। 

विज्ञापन
IND vs NZ Ajaz Patel becomes the third bowler in Test cricket history to take all 10 wickets he he has joined Jim Laker and Anil Kumble
एजाज पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में कीवी टीम के गेंदबाज एजाज पटेल ने कमाल कर दिया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया की एक पारी में सभी 10 विकेट आउट किए। टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले एजाज दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले जिम लेकर और अनिल कुंबले टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने का करिश्मा कर पाए थे। एजाज पटेल ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने टेस्ट मैच के पहले दिन भारत के चार विकेट झटके थे। उसके बाद खेल के दूसरे दिन उन्होंने छह विकेट लिए। इस तरह एजाज सभी 10 विकेट आउट करने में सफल रहे। 

विज्ञापन


जिम लेकर ने लिए थे सबसे पहले एक पारी में 10 विकेट

साल 1956 में इयान जॉनसन की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज सीरीज खेलने इंग्लैंड दौरे पर आई थी। इस श्रृंखला का चौथा टेस्ट मैच में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया। इस मुकाबले में जिम लेकर ने अपनी गेंदबाजी के जरिेए इतिहास रच दिया था। इंग्लैंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए 459 रनों के जवाब में कंगारू टीम पहली इंनिंग्स में 84 रनों पर ढेर हो गई थी। जिम लेकर ने पहली पारी में 9 विकेट लिए थे। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने फॉलोऑन किया। दूसरी इनिंग्स में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जिम लेकर के आगे पस्त नजर आए। दूसरी पारी में उन्होंने शानदार बॉलिंग करते हुए कंगारू टीम के सभी 10 विकेट आउट किए। इस तरह उन्होंने एक टेस्ट मैच में 19 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ कुंबले ने रचा था इतिहास

वसीम अकरम की अगुवाई में साल 1999 में पाकिस्तान की टीम टेस्ट सीरीज खेलने भारत आई। इस श्रृंखला का दूसरा मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान (अब अरुण जेटली स्टेडियम) पर खेला गया। चार से सात फरवरी के बीच खेले गए मैच में अनिल कुबले ने पाकिस्तान की दूसरी पारी में इतिहास रच दिया। उन्होंने मारक गेंदबाजी करते हुए पासिस्तान की दूसरी पारी में सभी 10 विकेट लिए। टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले अऩिल कुंबले दुनिया के दूसरे गेंदबाज थे। उन्होंने दूसरी पारी में 74 रन देकर ये सभी विकेट आउट किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 साल बाद एजाज पटेल ने लिए एक पारी में 10 विकेट

करीब 22 साल बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का करिश्मा किया है। उन्होंने यह कीर्तिमान भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे टेस्ट में स्थापित किया। एजाज ने भारत की पहली पारी में 119 रन देकर सभी 10 विकेट लेने का इतिहास रचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed