{"_id":"619d4d5c0ce1713ce17e255b","slug":"ind-vs-nz-ajaj-patel-is-exiceted-to-bowl-in-indian-pitches","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: भारतीय पिचों पर गेंदबाजी को बेताब कीवी स्पिनर एजाज, मुंबई हुआ था जन्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: भारतीय पिचों पर गेंदबाजी को बेताब कीवी स्पिनर एजाज, मुंबई हुआ था जन्म
Wed, 24 Nov 2021 01:51 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:51 AM IST
सार
न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल का जन्म मुंबई में हुआ था। इसके बाद वो आठ साल की उम्र में न्यूजीलैंड चले गए थे।
विज्ञापन
एजाज पटेल
विस्तार
न्यूजीलैंड के एजाज पटेल अपनी जन्मभूमि पर लौटकर रोमांचित हैं लेकिन बतौर क्रिकेटर उन्हें पता है कि भारतीय बल्लेबाजों का उनकी धरती पर सामना करना एक स्पिनर के लिए कितना कठिन है। बायें हाथ के स्पिनर पटेल का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन आठ वर्ष की उम्र में वह परिवार के साथ न्यूजीलैंड चले गए थे।
जून से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं करने वाले 33 साल के पटेल भारत के खिलाफ बृहस्पतिवार से कानपुर में शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं भारत के उन हिस्सों में हूं जो मैंने पहले नहीं देखे। भारत शानदार है लेकिन मौजूदा माहौल में हम बाहर जाकर उसका अनुभव नहीं कर सकते। भारत को लेकर काफी रोमांच है। यहां आपा धापी के बीच भी सुकून है जो इसे खास बनाता है।’
भारतीय पिचों पर गेंदबाजी को लेकर उन्होंने कहा , ‘हमें पता है कि स्पिन गेंदबाजों को यहां क्या करना है लेकिन यह भी पता है कि भारतीय बल्लेबाजों का उनकी धरती पर सामना करना एक स्पिनर के लिए कितना कठिन है। यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन मैं इसे लेकर उत्साहित हूं।’
विज्ञापन
अब तक न्यूजीलैंड के लिए नौ टेस्ट में 26 विकेट ले चुके पटेल का मानना है कि एसजी लाल गेंद विदेशी गेंदबाजों के लिए एक अलग तरह की चुनौती पेश करती है। उन्होंने कहा , ‘एसजी गेंद अलग है। ड्यूक की तरह। काफी कठोर है लेकिन पकड़ बनाने में अच्छी है। इसकी चुनौतियां अलग तरह की है। हमारी तैयारी काफी अच्छी रही है और उम्मीद है कि प्रदर्शन भी उम्दा रहेगा।’