फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2nd Test Mumbai: Captain Virat Kohli equals Dhoni's 10-year-old record, Bishan Bedi and Kapil also have this embarrassing record

IND vs NZ: कप्तान विराट ने धोनी के 10 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, बिशन बेदी और कपिल के नाम भी है ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Fri, 03 Dec 2021 05:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Dec 2021 05:26 PM IST
सार

धोनी 2011 में चार बार टेस्ट में बतौर कप्तान शून्य पर आउट हो चुके हैं। वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव 1983 में और दिग्गज स्पिन गेंदबाद बिशन सिंह बेदी 1976 में चार-चार बार बतौर कप्तान शून्य पर आउट हो चुके हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test Mumbai: Captain Virat Kohli equals Dhoni's 10-year-old record, Bishan Bedi and Kapil also have this embarrassing record
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली ने मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। बतौर कप्तान टेस्ट में वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले चौथे भारतीय कप्तान हैं। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के 10 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। 
विज्ञापन


2021 में चार बार शून्य पर आउट
बतौर कप्तान विराट कोहली 2021 में चार बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इसमें इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में चेन्नई में खेला गया टेस्ट शामिल है। चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में कोहली शून्य पर आउट हुए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ ही इसी सीरीज में अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट की दूसरी पारी में भी कोहली शून्य पर आउट हुए थे। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ 3 बार शून्य पर आउट
वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से नॉटिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में भी कोहली शून्य पर आउट हुए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने इस साल शून्य पर आउट होने का चौका लगाया। तीनों फॉर्मेट मिलाकर कोहली 2021 कैलेंडर ईयर में पांच बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। चार टेस्ट पारियों को छोड़कर कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में भी शून्य पर आउट हो चुके हैं। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ 2nd Test Mumbai: Captain Virat Kohli equals Dhoni's 10-year-old record, Bishan Bedi and Kapil also have this embarrassing record
भारत बनाम न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
धोनी भी 4 बार शून्य पर आउट
इससे पहले धोनी 2011 में चार बार टेस्ट में बतौर कप्तान शून्य पर आउट हो चुके हैं। वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव 1983 में और दिग्गज स्पिन गेंदबाद बिशन सिंह बेदी 1976 में चार-चार बार बतौर कप्तान शून्य पर आउट हो चुके हैं। विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार शून्य पर आउट हुए। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा भी 0 पर पवेलियन लौटे। पुजारा टेस्ट करियर में 10 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed