फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2nd Test Former New Zealand Cricketer Simon Doull on Cheteshwar Pujara said India star is at risk of being left out from XI

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा- भारत के पास चार ओपनर, पुजारा की प्लेइंग इलेवन से हो सकती है छुट्टी

Sat, 04 Dec 2021 09:20 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 04 Dec 2021 09:20 AM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने फिर निराश किया। वह पहली पारी में बगैर खाता खोले आउट हो गए। साल 2021 में पुजारा टेस्ट क्रिकेट में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। 

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test Former New Zealand Cricketer Simon Doull on Cheteshwar Pujara said India star is at risk of being left out from XI
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाकर वापसी की। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर मयंक ने नाबाद 120 रन बनाए थे। उनकी इस पारी के चलते भारत के पहले दिन चार विकेट पर 221 रन बनाने में सफल रहा। लेकिन टीम इंडिया के धांसू बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर निराश किया। पुजारा को लेकर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डोल ने बयान दिया है। 

विज्ञापन


खाता भी नहीं खोल पाए पुजारा

शुभमन गिल के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा का खराब फॉर्म मुंबई में भी जारी रहा। इस दौरान वह खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने बोल्ड आउट किया। इससे पहले पुजारा कानपुर टेस्ट में भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। पुजारा साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। इस साल उन्होंने 13 पारियों में 29.04 के औसत से रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


साइमन डोल बोले- पुजारा प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं

चेतेश्वर पुजार की खराब फ़ॉर्म को लेकर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डोल ने बयान दिया है। उनका मानना है कि प्लेइंग इलेवन में पुजारा की जगह खतरे में है। भारत का कोई भी सलामी बल्लेबाज उनकी नंबर तीन की जगह को ले सकता है। क्योंकि मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। रोहित शर्मा और केएल राहुल की वापसी के बाद पुजारा की जगह खतरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के पास चार ओपनर

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए साइमन डोल ने कहा, पुजारा आक्रमण करना पसंद करते हैं, वह स्पिनरों के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं, मिड-ऑन या मिड-ऑफ की ओर सिंगल लेने के लिए अपने पैरों का इस्तेमाल करते हैं, हम आत्मविश्वास की बात करते हैं, वह जानते हैं कि उसे रनों की जरूरत है, अब जबकि भारतीय टीम में चार सलामी बल्लेबाज हैं, हो सकता है कि वे तीसरे पर नजर गड़ाए हों, हो सकता है कि उनमें से एक सलामी बल्लेबाज नंबर तीन पर बल्लेबाजी करे और पुजारा बाहर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed