{"_id":"6197672def825f501826a0ab","slug":"ind-vs-nz-2nd-t20i-former-england-bowler-graeme-swann-gave-a-statement-about-team-india-said-axar-patel-is-the-weak-link-of-the-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने टीम इंडिया को लेकर दिया बयान, कहा- यह गेंदबाज है भारत की कमजोर कड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने टीम इंडिया को लेकर दिया बयान, कहा- यह गेंदबाज है भारत की कमजोर कड़ी
Fri, 19 Nov 2021 02:28 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:28 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में टीम इंडिया जयपुर में खेला गया मैच जीतकर 1-0 से आगे है। आज रांची में दोनों टीमों के दरम्यान दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की स्टार तिकड़ी की अनुपस्थिति के बावजूद बुधवार को जयपुर में खेले गए पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को हराने में सफल रही। यह टीम इंडिया की उस मजबूत बेंच स्ट्रेंथ का संकेत जो भारत के पास है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवियों को पांच विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ जब टीम इंडिया की घोषणा हुई तो उस समय टीम संतुलित दिख रही थी। लेकिन इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज ग्रीम स्वान का मानना है कि भारत की की टीम में एक कमजोर कड़ी है।
अक्षर पटेल को टारगेट कर सकता है न्यूजीलैंड
पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान का मानना है कि बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल भारत की कमजोर कड़ी हैं जिन्हें न्यूजीलैंड निशाना बना सकता है। अक्षर को कमजोर कड़ी बताते हुए 10 में से 8 रेटिंग देते हुए स्वान ने कहा कि वह आईपीएल खेलकर आ रहे हैं वह सबसे बड़ा खतरा नहीं साबित हो सकते। अक्षर पटेल ने आईपीएल 2021 में 12 मैचों में 15 विकेट लिए थे। वहीं टीम इंडिया में वापसी होने के बाद जयुपर में खेले गए मैच वह 31 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए थे। अक्षर ने भारत के लिए 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें 9 विकेट लिए।
अक्षर पटेल टीम इंडिया की कमजोर कड़ी
क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए ग्रीम स्वान ने कहा, वह कमजोर कड़ी हो सकते हैं, उन्होंने वास्तव में हाल ही में ऐसा कुछ नहीं किया है, उनकी 10 में से 8 रेटिंग है, उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में ऐसा कुछ नहीं किया है। इस दौरान स्वान ने फरवरी में घरेलू सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ उनके प्रदर्शन को करते हुए कहा, बाए हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने अपनी डेब्यू सीरीज में तीन टेस्ट मैचों में 27 विकेट लिए थे, जिनमें चार बार वह पांच विकेट लेने में सफल रहे जबकि अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट में वह 10 विेकेट लेने में सफल रहे।