फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2nd T20: Fans in Ranchi welcomed Team India with smiles on the eve of the 2nd IND vs NZ T20I

IND vs NZ 2nd T20: रांची में टीम इंडिया का भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़े लोग, देखें VIDEO

Thu, 18 Nov 2021 08:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 18 Nov 2021 08:49 PM IST
सार

गुरुवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी जयपुर से फ्लाइट से रांची के लिए रवाना हुए। रविचंद्रन अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वेंकटेश अय्यर के साथ फ्लाइट के अंदर की तस्वीरें शेयर कीं।

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd T20: Fans in Ranchi welcomed Team India with smiles on the eve of the 2nd IND vs NZ T20I
टीम इंडिया जयपुर से रांची पहुंच गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अब शुक्रवार को दूसरे टी-20 में आमने-सामने होंगी। इसके लिए सभी खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच सीरीज डिसाइडर होने वाला है। भारतीय टीम अगर यह मैच जीती, तो सीरीज पर 2-0 की बढ़त बना लेगी। वहीं, न्यूजीलैंड जीता तो सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगा। जयपुर में खेले गए पहले टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

विज्ञापन


गुरुवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी जयपुर से फ्लाइट से रांची के लिए रवाना हुए। रविचंद्रन अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वेंकटेश अय्यर के साथ फ्लाइट के अंदर की तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही ईशान किशन ने अपने ट्विटर अकाउंट से युजवेंद्र चहल के साथ तस्वीर शेयर की। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बनी पेंटिग्स को निहारते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन






वीडियो में दिखता है कि टीम इंडिया रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलती है और बस से होटल की ओर रवाना होती है। एयरपोर्ट से होटल के बीच पूरे रास्ते भारी संख्या में लोग अपने सुपरस्टार क्रिकेटर्स की एक झलक पाने के लिए खड़े रहे। कोई कैमरे से फोटो खींच रहा था तो कोई दूर से ही खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार रहा था। होटल में खिलाड़ी जब एंट्री कर रहे थे, तब भी कई लोग दूसरी छत से खिलाड़ियों को निहार रहे थे।



टीम इंडिया दूसरे मैच में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं, दूसरी ओर सीरीज बचाने के लिए न्यूजीलैंड को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में मोहम्मद सिराज को उंगली में चोट लगी थी। उन्हें टेस्ट स्क्वॉड में भी शामिल किया गया है। ऐसे में सिराज को दूसरे मैच में आराम दिया जा सकता है। केएल राहुल को भी रोटेशन पॉलिसी के चलते आराम दिया जा सकता है।

पहले मैच की बात करें तो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया यह पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। टॉस जीतकर रोहित ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए। मार्टिन गुप्टिल ने 70 रन और मार्क चैपमैन ने 63 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। तीन मैचों की सीरीज का अगला मैच 19 नवंबर को रांची में खेला जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed