फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 1st Test Team india Captain Ajinkya Rahane said spin-friendly track equally challenging for Indian and New Zealand batters

IND vs NZ 1st Test: टेस्ट मैच से पहले बोले अजिंक्य रहाणे, कहा- स्पिन से निपटना दोनों टीमों के बल्लेबाजों के लिए चुनौती

Thu, 25 Nov 2021 08:50 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, का
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, का Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 25 Nov 2021 08:50 AM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज से कानुपर में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बयान दिया है। दोनों टीमें पांच साल बाद ग्रीन पार्क में टेस्ट मैच खेलेंगी। 

विज्ञापन
IND vs NZ 1st Test Team india Captain Ajinkya Rahane said spin-friendly track equally challenging for Indian and New Zealand batters
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में होगा। इस मुकाबले कीवी टीम टी-20 सीरीज में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी जीत का सफर जारी रखने उतरेगी। इस मुकाबले को लेकर टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बयान दिया है। उनका कहना है कि मैच में स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

विज्ञापन


दोनों टीमों के लिए स्पिन से निपटना चुनौती

आज से कानपुर में शुरू हो रहे मैच को लेकर क्रिकेट कई विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुकाबले में स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी इस बात की तरफ संकेत दिया है कि मैच में स्पिनर की भूमिका निर्णयायक होगी। रहाणे के मुताबिक, दोनों टीमे के बल्लेबाजों के लिए टर्निंग ट्रैक पर खेलना कठिन होगा। उन्होंने कहा कि जब तक टीम जीत रही है तब तक कोई शिकायत नहीं हैं। मैच के पूर्व संध्या पर रहाणे ने कहा, यह पिच दोनों टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण होगी। हम कभी इस तरह की पिच पर नहीं खेले हैं, बल्लेबाज जब एक बार अंदर आ जाते हैं तो उन्हें इसका सबसे ज्यादा उपयोग करना होगा, हम जब तक सीरीज और मैच जीत रहे है्ं हम पिच को लेकर परेशान नहीं हैं। 
विज्ञापन


हम नहीं जानते विकेट कैसा होगा

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने विकेट को लेकर बात करते हुए आगे कहा कि हम नहीं जानते कि विकेट कैसा व्यहार करेगा, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा हम परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बैठाएंगे। कप्तान के मुताबिक, हाँ, हम खुश हैं, मुझे नहीं पता कि विकेट कैसा व्यवहार करेगा, हमें जिस तरह का विकेट दिया जाता है और जिस तरह की परिस्थितियां होती हैं हमें उसके साथ तालमेल बिठाना होता है जिसके लिए हम तैयार होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
मैच के कुछ देर पहले होगी प्लेइंग इलेवन की घोषणा

दोनों टीमों ने अभी तक तक इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा नहीं की है। ऐसा कहा जा रहा कि टॉस से कुछ देर पहले भारत और न्यूजीलैंड अपनी-अपनी अंतिम एकादश की घोषणा करेंगे। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इसारा किया है कि वह इस मैच में तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed