फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 1st Test Fromer India Cricketer Irfan Pathan is very upset with opener Shubman Gill, said- he should work on his technique

IND vs NZ: सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल से बेहद खफा हैं इरफान पठान, कहा- उन्हें अपनी तकनीक पर काम करना चाहिए

Sun, 28 Nov 2021 10:01 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 28 Nov 2021 10:01 AM IST
सार

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल टेस्ट मैच के तीसरे दिन जिस तरह आउट हुए उसे लेकर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने उऩकी आलोचना की है। इरफान का कहना है कि उन्हें अपनी तकनीक पर काम करना चाहिए। 

विज्ञापन
IND vs NZ 1st Test Fromer India Cricketer Irfan Pathan is very upset with opener Shubman Gill, said- he should work on his technique
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने कानपुर टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर दूसरी पारी में एक विकेट पर 14 रन बना लिए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए थे। टीम इंडिया की सलामी जोड़ी शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल से उम्मीद थी कि शेष 25 ओवर तक बल्लेबाजी करे। लेकिन ऐसा हो न सका। कीवी पेसर काइल जेमीसन ने अपनी एक शानदार गेंद पर शुभमन गिल को एक रन पर बोल्ड कर दिया। गिल इस मुकाबले में जिस तरह से आउट हुए उसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान काफी खफा हैं। 

विज्ञापन


अपनी तकनीक पर काम करें शुभमन

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने गिल की तकनीक के लिए और दिन के खेल के नाबाद समाप्त करने में विफल रहने के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा, यह बिल्कुल भी आसान नहीं है, लाइट्स चालू हैं, गेंद घूमती है और आप जानते हैं कि आपको वापस नॉट आउट जाना है, ओपनिंग करने वाले बल्लेबाज आमतौर पर वापस नॉट आउट जाने के दबाव के कारण आउट हो जाते हैं, लेकिन शुभमन गिल को अपनी तकनीक पर निश्चित ही जरूर काम करना होगा। उन्होंने शुभमन गिल की तकनीक में सटीक कमी को बताया। उन्होंने कहा, उनके हाथ राउंडअबाउट आते हैं, खासकर पिच-अप डिलीवरी के खिलाफ, अगर वह उस पर काम करते हैं तो उनके पास काफी क्षमता है, जेमीसन की गेंद के खिलाफ उनके पैर एक ही जगह रहे, जब तक बल्ला नीचे आया देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन


आकाश चोपड़ा बोले- टेस्ट ओपनर नहीं गिल

इस बीच, आकाश चोपड़ा ने पहले कहा था कि गिल उनके लिए टेस्ट ओपनर की तरह नहीं लगते हैं और उन्हें मध्य क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, जब मैं उनको खेलते हुए देखता हूं वह मुझे टेस्ट ओपनर नहीं लगते हैं, जिस तरह वह इनसाइड लाइन खेलते हैं उनका बाहरी और अंदरूनी किनारा दोनों उजागर होते हैं। मेरे हिसाब से उन्हें मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं ओपनिंग के लिए उन्हें बनाया गया है, उन्होंने एक सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उनका असली रंग और रूप तब देखा जाएगा जब वह मध्य क्रम में बल्लेबाजी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed