फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 1st T20I Rohit Sharma nine year old tweet goes viral Hitman has a special connection with Jaipur

IND vs NZ: रोहित शर्मा का कप्तानी को लेकर नौ साल पुराना ट्वीट वायरल, हिटमैन का जयपुर से है खास कनेक्शन

Wed, 17 Nov 2021 12:41 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 17 Nov 2021 12:41 PM IST
सार

रोहित शर्मा आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच से पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर डेब्यू करेंगे। उन्हें विराट कोहली की जगह टीम इंडिया का टी-20 कप्तान बनाया गया है। कप्तान को लेकर रोहित का जयपुर से खास कनेक्शन है। इसलिए उनका नौ साल पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
IND vs NZ 1st T20I Rohit Sharma nine year old tweet goes viral Hitman has a special connection with Jaipur
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में कीवी टीम ने भारत को हराया। आज टीम इंडिया इस मैच में पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। हिटमैन रोहित शर्मा इस सीरीज में पहली बार पूर्णकालिक टी-20 कप्तान के रूप में अपना डेब्यू करेंगे। टी-20 विश्व कप के बाद विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद रोहित को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिटमैन का जयपुर से कप्तानी का खास कनेक्शन रहा है। 9 साल पहले साल 2012 में रोहित शर्मा ने जयपुर में ही पहली बार कप्तानी की थी। कप्तानी को लेकर उनका नौ साल पुराना एक ट्वीट वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जयपुर से हुई थी कप्तानी की शुरुआत 2012

वैसे तो रोहित शर्मा ने भारत के लिए साल 2007 से ही खेलना शुरू कर दिया था। लेकिन वह कई साल तक टीम में अंदर बाहर होते रहे। साल 2012 में उन्हें रणजी ट्रॉफी में मुंबई का कप्तान बनाया गया। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने रणजी ट्रॉफी में पहला मैच जयुपर में ही खेला था। रोहित मुंबई का कप्तान बनने पर काफी खुश थे। अब एक बार फिर वह जयपुर से ही अपनी कप्तानी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके साथ ही उनका नौ साल पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

आज सो होगी रोहित-राहुल युग की शुरुआत

आज न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ युग की शुरुआत होने जा रही है। जहां रोहित शर्मा को पहली बार टी-20 का पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया है वहीं राहुल द्रविड़ भी टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। हालांकि द्रविड़ और रोहित इससे पहले यह भूमिका निभा चुके हैं। विराट की गैरमौजूदगी में उन्होंने कई बार भारत की कप्तानी की है। वहीं,  जुलाई में राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के साथ हेड कोच बनकर श्रीलंका दौरे पर गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed