IND vs NZ: रोहित शर्मा का कप्तानी को लेकर नौ साल पुराना ट्वीट वायरल, हिटमैन का जयपुर से है खास कनेक्शन
रोहित शर्मा आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच से पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर डेब्यू करेंगे। उन्हें विराट कोहली की जगह टीम इंडिया का टी-20 कप्तान बनाया गया है। कप्तान को लेकर रोहित का जयपुर से खास कनेक्शन है। इसलिए उनका नौ साल पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में कीवी टीम ने भारत को हराया। आज टीम इंडिया इस मैच में पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। हिटमैन रोहित शर्मा इस सीरीज में पहली बार पूर्णकालिक टी-20 कप्तान के रूप में अपना डेब्यू करेंगे। टी-20 विश्व कप के बाद विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद रोहित को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिटमैन का जयपुर से कप्तानी का खास कनेक्शन रहा है। 9 साल पहले साल 2012 में रोहित शर्मा ने जयपुर में ही पहली बार कप्तानी की थी। कप्तानी को लेकर उनका नौ साल पुराना एक ट्वीट वायरल हो रहा है।
जयपुर से हुई थी कप्तानी की शुरुआत 2012
वैसे तो रोहित शर्मा ने भारत के लिए साल 2007 से ही खेलना शुरू कर दिया था। लेकिन वह कई साल तक टीम में अंदर बाहर होते रहे। साल 2012 में उन्हें रणजी ट्रॉफी में मुंबई का कप्तान बनाया गया। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने रणजी ट्रॉफी में पहला मैच जयुपर में ही खेला था। रोहित मुंबई का कप्तान बनने पर काफी खुश थे। अब एक बार फिर वह जयपुर से ही अपनी कप्तानी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके साथ ही उनका नौ साल पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है।
First time Rohit Sharma ever led Mumbai in Ranji Trophy was in Jaipur (KL Saini ground) in 2012.
First time Rohit Sharma will lead India as a full-time T20 captain will be in Jaipur pic.twitter.com/vFzFAVqD57विज्ञापन विज्ञापन— Sarang Bhalerao (@bhaleraosarang) November 16, 2021
आज सो होगी रोहित-राहुल युग की शुरुआत
आज न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ युग की शुरुआत होने जा रही है। जहां रोहित शर्मा को पहली बार टी-20 का पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया है वहीं राहुल द्रविड़ भी टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। हालांकि द्रविड़ और रोहित इससे पहले यह भूमिका निभा चुके हैं। विराट की गैरमौजूदगी में उन्होंने कई बार भारत की कप्तानी की है। वहीं, जुलाई में राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के साथ हेड कोच बनकर श्रीलंका दौरे पर गए थे।