फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ, 1st T20i Fans to get entry into sawai mansingh stadium only with atleast single dose of covid 19 vaccine

IND vs NZ: जयपुर में होगा पहला टी-20 मुकाबला, इन दो शर्तों के साथ सवाई मानसिंह स्टेडियम में मिलेगी फैंस को एंट्री

Wed, 10 Nov 2021 11:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Nov 2021 11:21 PM IST
सार

भारत में लंबे समय बाद क्रिकेट श्रृंखला खेली जाएगी, ऐसे में प्रशंसकों के बीच स्टेडियम में एंट्री को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की तरफ से इस संबंध में अहम जानकारी सामने आई है। आरसीए के सचिव महेंद्र शर्मा ने मंगलवार को बताया कि जिन लोगों को कोविड-19 का कम से कम एक बार टीका लगा है।

विज्ञापन
IND vs NZ, 1st T20i Fans to get entry into sawai mansingh stadium only with atleast single dose of covid 19 vaccine
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम अब अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार है। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के ग्रुप स्टेज में मिली हार के बाद अब उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी-20 श्रृंखला खेलनी है। न्यूजीलैंड की टीम इसी महीने भारत का दौरा करेगी और यहाँ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 17 नवंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। 

विज्ञापन


भारत में लंबे समय बाद क्रिकेट श्रृंखला खेली जाएगी, ऐसे में प्रशंसकों के बीच स्टेडियम में एंट्री को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की तरफ से इस संबंध में अहम जानकारी सामने आई है। आरसीए के सचिव महेंद्र शर्मा ने मंगलवार को बताया कि जिन लोगों को कोविड-19 का कम से कम एक बार टीका लगा है, उन्हें भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच के लिए स्टेडियम में बैठने की अनुमति दी जाएगी। यही नहीं दर्शकों के लिए एक निगेटिव आरटी-पीसीआर कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट दिखाना भी अनिवार्य भी होगा।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैच में दर्शकों के प्रवेश पर राज्य सरकार के गृह विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया था। राजस्थान क्रिकेट संघ को इस संबंध में विभाग से मैच में दर्शकों के प्रवेश की अनुमति मिल गई है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एहतियात के तौर पर, दर्शकों को सभी सरकारी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, जिसमें मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग शामिल है।

महेंद्र शर्मा ने कहा, ‘राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, दर्शकों के अलावा कर्मचारियों और खिलाड़ियों को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक डोज के साथ मास्क का अनिवार्य उपयोग, स्वच्छता, थर्मल स्क्रीनिंग, उचित वेंटिलेशन और टीकाकरण जैसे उचित व्यवहार का पालन करना चाहिए। मैच के आयोजन से पहले तैयारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और कार्यों पर चर्चा के लिए मैच के आयोजन के लिए गठित समिति की बैठक 10 नवंबर को शाम 4 बजे आरसीए अकादमी में होगी।’

गौरतलब है कि टी-20 विश्व कप से टीम इंडिया के बाहर होने के साथ रवि शास्त्री का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। उनकी जगह अब नवनियुक्त कोच राहुल द्रविड़ टीम का नेतृत्व करेंगे। सीरीज के लिए चयन समिति ने रोहित शर्मा को कप्तान और केएल राहुल को उपकप्तान बनाया है। न्यूजीलैंड टीम 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक भारत का दौरा करेगी, जिसकी शुरुआत जयपुर T20 मैच से होगी। इसके बाद 19 नवंबर को रांची में दूसरा टी-20 और 21 नवंबर को कोलकाता में तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। 


भारत की टी-20 टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed