फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Vs NAM Wasim Akram wants to see captain Virat and coach Shastris perfect farewell emotional post on Ku

IND Vs NAM: कप्तान विराट और कोच शास्त्री की परफेक्ट विदाई देखना चाहते हैं वसीम अकरम, कू पर किया भावुक पोस्ट

Mon, 08 Nov 2021 03:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 08 Nov 2021 03:04 PM IST
सार

इस वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड की चौथी जीत के साथ ही भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। हालांकि अभी भारत को नामीबिया के खिलाफ एक मैच खेलना है, लेकिन ये दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं। ऐसे में पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम इस मैच में कप्तान विराट और कोच शास्त्री की परफेक्ट विदाई देखना चाहते हैं। 
 

विज्ञापन
IND Vs NAM Wasim Akram wants to see captain Virat and coach Shastris perfect farewell emotional post on Ku
वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम अपना पांचवां मुकाबला आज नामीबिया के खिलाफ दुबई स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच के साथ ही दोनों टीमों का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान को मिली हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। इसके साथ ही भारत का इस साल खिताब जीतने का सपना भी चकनाचूर हो चुका है। हालांकि नामीबिया को हराकर विराट कोहली इस मेगा इवेंट से विदाई लेना चाहेंगे। वहीं गेरहार्ड इरासमस के नेतृत्व में नामीबिया भी जीत के साथ ही इस टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी। सेमीफाइनल के जरिए से इस मैच की कोई अहमियत नहीं है। इन दोनों टीमों के जीत हार से टूर्नामेंट पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम के लिए यह मैच इसलिए खास होगा क्योंकि भारतीय क्रिकेट में कप्तान और कोच के तौर पर आज विराट कोहली और रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो जाएगा।

कप्तान और कोच का आखिरी मैच
कोहली के लिए कप्तान के तौर पर ये आखिरी टी20 मैच होगा तो वहीं भारतीय कोच रवि शास्त्री भी अपना पद छोड़ रहे हैं। ऐसे में दोनों दिग्गज इस मुकाबले को खास बनाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। भारत ने दोनों के कार्यकाल में एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया इस बात का मलाल दोनों दिग्गजों को जरूर होगा। इसकी इस विदाई से क्रिकेट प्रेमियों में एक तरफ थोड़ी उदासी है वहीं दूसरी ओर प्रशंसक उनकी अच्छी विदाई की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन


वसीम अकरम ने किया भावुक पोस्ट
इस पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपने सोशल मीडिया कू पर भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच में टीम इंडिया के लिए दांव पर कुछ नहीं है। फिर भी कुछ चीजें देखने वाली होंगी। मैं टी-20  क्रिकेट में विराट को आखिरी बार कप्तानी करते देखना चाहता हूं। रोहित-राहुल की धमाकेदार बल्लेबाजी और बुमराह, शमी, अश्विन व जडेजा को विकेट लेते देखना चाहता हूं। मैं अपने दोस्त रवि शास्त्री की बतौर कोच परफेक्ट विदाई देखना चाहता हूं। तुम्हारे कार्यकाल के लिए बधाई दोस्त।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Koo App

नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच में टीम इंडिया के लिए दांव पर कुछ नहीं है। फिर भी कुछ चीजें देखने वाली होंगी। मैं टी20 क्रिकेट में विराट को आखिरी बार कप्तानी करते देखना चाहता हूं। रोहित-राहुल की धमाकेदार बल्लेबाजी और बुमराह, शमी, अश्विन व जडेजा को विकेट लेते देखना चाहता हूं। मैं अपने दोस्त रवि शास्त्री की बतौर कोच परफेक्ट विदाई देखना चाहता हूं। तुम्हारे कार्यकाल के लिए बधाई दोस्त। #T20WorldCup

- Wasim Akram (@wasimakramlive) 8 Nov 2021

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed