{"_id":"633a10cc4afbd6547a7e7375","slug":"ind-vs-mal-womens-asia-cup-team-india-would-like-to-register-2nd-consecutive-win-in-asia-cup-against-malaysia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs MAL: एशिया कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी हरमनप्रीत की टीम, मलेशिया से मैच आज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs MAL: एशिया कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी हरमनप्रीत की टीम, मलेशिया से मैच आज
Mon, 03 Oct 2022 03:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट (बांग्लादेश)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट (बांग्लादेश)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 03 Oct 2022 03:59 AM IST
सार
INDIA vs MALAYSIA PREVIEW: जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार पारी से भारत ने पहले मैच में श्रीलंका पर आसान जीत दर्ज की थी और अब टीम की निगाह अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टी-20 विश्वकप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मैच अभ्यास हासिल करने पर होगी।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका पर जीत से अपने अभियान की जीत से शुरुआत करने वाली भारतीय टीम महिला एशिया कप के अपने दूसरे मैच में सोमवार को अपेक्षाकृत कम अनुभवी मलयेशिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी जिसमें सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को यह मैच नेट अभ्यास की तरह लेना चाहिए क्योंकि मलयेशिया की टीम को पहले मैच में पाकिस्तान ने नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार पारी से भारत ने पहले मैच में श्रीलंका पर आसान जीत दर्ज की थी और अब टीम की निगाह अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टी-20 विश्वकप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मैच अभ्यास हासिल करने पर होगी।
जेमिमा रोड्रिग्स
जेमिमा रोड्रिग्स
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहीं शेफाली इस मैच से फॉर्म में वापसी करने की कोशिश करेगी। इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल मार्च से टी-20 में कोई अर्धशतक नहीं लगाया है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान दो अच्छी पारियां खेली थी।
इसके बाद इंग्लैंड दौरे में उनका बल्ला नहीं चल पाया था जहां वह चार पारियों में दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाई थी। इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन साल हो गए हैं लेकिन उनके खेल में निरंतरता का अभाव है। उनका फुटवर्क अच्छा नहीं है और इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उनकी इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाया था। मलयेशिया की गेंदबाजी कमजोर है और शेफाली अपना खोया आत्मविश्वास हासिल करने के लिए इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।
शेफाली वर्मा
शेफाली वर्मा
रोड्रिग्स ने पिछले मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और वह अपनी इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी जबकि हरमनप्रीत कौर भी अच्छी लय में दिख रही है। पिछले मैच में नाकाम रही और कप्तान स्मृति मंधाना भी बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेगी।
भारत के लिए यह टूर्नामेंट प्रयोग करने की दृष्टि से अच्छा मंच है और सोमवार को होने वाले मैच में किरण नवगीरे जैसी नए खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। गेंदबाजी में सही संयोजन तैयार करना भी भारतीय टीम का लक्ष्य होगा।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबिनेनी मेघना, ऋ चा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, केपी नवगीरे।
मलेशिया: विनिफ्रेड दुरईसिंगम (कप्तान), मास एलिसा, आइना नजवा, आइना हमीजा हाशिम, ऐश्या एलीसा, धनुसरी मुहुनन, जमहीदया इंतान, माहिरा इज्जती इस्माइल, नूर हयाती जकारिया, नूर अरियाना नात्स्या, नूर दानिया स्यूहादा, नुरिलिया आजमी, एल्सा, साशा हंटर, वान जूलिया।
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबिनेनी मेघना, ऋ चा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, केपी नवगीरे।
मलेशिया: विनिफ्रेड दुरईसिंगम (कप्तान), मास एलिसा, आइना नजवा, आइना हमीजा हाशिम, ऐश्या एलीसा, धनुसरी मुहुनन, जमहीदया इंतान, माहिरा इज्जती इस्माइल, नूर हयाती जकारिया, नूर अरियाना नात्स्या, नूर दानिया स्यूहादा, नुरिलिया आजमी, एल्सा, साशा हंटर, वान जूलिया।