{"_id":"6a2bb7b08f93d9b951022695","slug":"ind-vs-ire-vaibhav-suryavanshi-international-debut-in-doubt-uncertainty-clouds-india-ireland-tour-2026-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार? आयरलैंड दौरे पर छाए संकट के बादल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार? आयरलैंड दौरे पर छाए संकट के बादल
Fri, 12 Jun 2026 01:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:09 PM IST
सार
भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करना है। भारतीय टीम नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में इस दौरे पर जाएगी, लेकिन इस सीरीज पर संकट के बादल छा गए हैं।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत को इस महीने के अंत में दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करना है। इस सीरीज के लिए युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया गया है। माना जा रहा है कि 15 साल के वैभव आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं। लेकिन अब जो स्थिति बन रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि उन्हें इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, भारत के आयरलैंड दौरे पर संकट के बादल छा गए हैं।
विज्ञापन
क्या टल जाएगी सीरीज?
- आयरलैंड दौरे का आगाज हुआ भी नहीं है कि आगामी दौरा खतरे में पड़ने लगा है।
- इसका कारण यह है कि जहां भारतीय टीम को अपने दोनों मुकाबले खेलने हैं, वहां पर हिंसा भड़क गई है।
- बेलफास्ट में भड़के दंगे के बाद हर किसी की नजर आयरलैंड क्रिकेट के ऊपर टिकी हुई है।
- फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि भारत और आयरलैंड के बीच खेली जानी वाली दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के मैच बेलफास्ट में ही खेले जाएंगे या सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे कहीं और शिफ्ट किया जाएगा।
- बीसीसीआई और आयरलैंड क्रिकेट इस पूरे मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है।
- इसे लेकर अब आयरलैंड की तरफ से बयान भी साझा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रद्द हुआ इंटर प्रोविंशियल टी20 फेस्टिवल
यहीं नहीं बेलफास्ट में भड़के दंगे के बाद लिस्बर्न में आयोजित होने वाले इंटर प्रोविंशियल टी20 फेस्टिवल को रद्द कर दिया गया है जिसकी पुष्टि बीते गुरुवार को आयरलैंड क्रिकेट की तरफ से की गई। उस दौरान बताया गया था कि सीनियर कप और नेशनल कप मैचों के बारे में फैसला अगले 48 घंटों में लिया जाएगा।

आयरलैंड क्रिकेट का आया बयान
इस पूरे मामले को लेकर आयरलैंड क्रिकेट ने भी बयान जारी किया है। क्रिकेट आयरलैंड ने कहा, बोर्ड उन इलाकों पर नजर गड़ाए हुए है जहां अशांति बनी हुई है। रविवार को खेले जाने वाले आयरिश सीनियर कप और नेशनल कप मैचों के बारे में फैसला अगले 48 घंटों में लिया जाएगा। हम संबंधित अधिकारियों और अपने प्रांतीय संघों के साथ लगातार संपर्क में हैं। खिलाड़ियों, कोचों, मैच अधिकारियों और समर्थकों की सुरक्षा और संरक्षा हमारी चर्चाओं में सबसे महत्वपूर्ण है। जैसे ही और जानकारी मिलेगी उसे साझा किया जाएगा।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।