{"_id":"62b942d01849e102eb014019","slug":"ind-vs-ire-2022-bhuvneshwar-kumar-becomes-most-wicket-taker-in-powerplay-of-t20i-history-know-more-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE: भुवनेश्वर कुमार ने साउदी को पीछे छोड़ हासिल की खास उपलब्धि, अब तोड़ेंगे पाकिस्तानी गेंदबाज का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs IRE: भुवनेश्वर कुमार ने साउदी को पीछे छोड़ हासिल की खास उपलब्धि, अब तोड़ेंगे पाकिस्तानी गेंदबाज का रिकॉर्ड
Mon, 27 Jun 2022 11:17 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:17 AM IST
सार
भुवनेश्वर कुमार ने आयरलैंड के खिलाफ पहले ही ओवर में विकेट चटकाया और इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए यादगार रहा। हार्दिक पांड्या ने इस मैच में पहली बार कप्तानी की तो उमरान मलिक ने टीम इंडिया के लिए पहला मैच खेला। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने भी अपने प्रदर्शन से यह मैच खास बना लिया। भुवनेश्वर कुमार ने आयरलैंड के खिलाफ पहले ही ओवर में विकेट चटकाया और इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के टिम साउदी और वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री को पीछे छोड़ा।
अब भुवनेश्वर कुमार की निगाहें पाकिस्तान के सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ने पर होंगी। सोहेल तनवीर ने टी20 में पहले ही ओवर में सबसे ज्यादा 36 विकेट चटकाए हैं और भुवनेश्वर कुमार अब तक पहले ओवर में 32 विकेट ले चुके हैं।
आयरलैंड के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने तीन ओवर में सिर्फ 16 रन दिए और एक विकेट भी लिया। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया। इसी वजह से बाकी गेंदबाजों को भी विकेट मिले।

टी20 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर के नाम
भुवनेश्वर ने 62 पारियों में पावरप्ले में गेंदबाजी की है और 34 विकेट चटकाए हैं। वहीं, सैमुएल बद्री ने 50 और टिम साउदी ने 68 पारियों में इतने ही विकेट लिए हैं। इस मामले में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन तीसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 58 पारियों में 27 विकेट हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड सिर्फ 30 पारियों में पावरप्ले के अंदर 26 विकेट ले चुके हैं।

| गेंदबाज | पारी | विकेट | इकोनॉमी रेट |
|---|---|---|---|
| भुवनेश्वर कुमार | 62 | 34 | 7.30 |
| सैमुअल ब्रदी | 50 | 33 | 6.29 |
| टिम साउदी | 68 | 33 | 7.30 |
| शाकिब अल हसन | 58 | 27 | 6.74 |
| जोश हेजलवुड | 30 | 26 | 6.00 |
अब सोहेल तनवीर के रिकॉर्ड पर निगाहें
टी20 फॉर्मेट में पहले ही ओवर में विकेट चटकाने के मामले में भुवनेश्वर पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर को पीछे छोड़ चुके हैं और अब पाकिस्तान के ही सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ने पर उनकी निगाहें होंगी। भुवनेश्वर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पहले ही ओवर में 32 विकेट चटका चुके हैं, जबकि मोहम्मद आमिर ने 30 विकेट लिए थे। इस मामले में पाकिस्तान के सोहेल तनवीर सबसे आगे हैं, जिन्होंने टी20 मैच की किसी पारी के पहले ही ओवर में 36 विकेट निकाले हैं। भुवनेश्वर इसी साल सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

| गेंदबाज | विकेट |
|---|---|
| सोहेल तनवीर | 36 |
| भुवनेश्वर कुमार | 32 |
| मोहम्मद आमिर | 30 |
| डेविड विली | 30 |
| डेल स्टेन | 27 |