IND vs IRE Live Streaming: भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 आज, इस तरह देख पाएंगे मैच का लाइव प्रसारण
India vs Ireland T20 Live Streaming 2023: भारतीय टीम में ज्यादातर वह खिलाड़ी हैं जो चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चुने गए हैं। रिंकू सिंह, जितेश शर्मा जैसे युवाओं को डेब्यू का मौका मिल सकता है।
विस्तार
पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच उन्होंने सितंबर 2022 में खेला था। भारत को आगे एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। उससे पहले वह मैच फिटनेस हासिल करना चाहेंगे। वहीं, लंबी चोट के बाद वापसी कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा पर भी नजरें होंगी। ये दोनों गेंदबाज भारत के वर्ल्ड कप प्लान में शामिल हो सकते हैं।
Doublin’ the intensity in Dublin ft. #TeamIndia 😎#IREvIND pic.twitter.com/xcOzf2e0oO
विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) August 16, 2023
दोनों टीमों के बीच टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक भारत और आयरलैंड की टीमें पांच बार आमने-सामने आई हैं। पांचों मुकाबले भारत ने अपने नाम किए हैं। आयरलैंड की धरती पर भारत और आयरलैंड की टीमें चार बार आमने-सामने आई हैं। ये चारों मैच भारत ने अपने नाम किए हैं। पिछले साल भी दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत ने आयरलैंड का दौरा किया था। वह हार्दिक पांड्या का बतौर कप्तान डेब्यू सीरीज था। अब बुमराह इस बार आयरलैंड दौरे पर बतौर टी20 कप्तान डेब्यू करने जा रहे हैं। बुमराह टी20 में भारत के 11वें कप्तान हैं।
From emotions of an India call-up to the first flight ✈️ & Training session with #TeamIndia 😃
— BCCI (@BCCI) August 17, 2023
𝗪𝗵𝗲𝗻 𝗱𝗿𝗲𝗮𝗺𝘀 𝘁𝗮𝗸𝗲 𝗳𝗹𝗶𝗴𝗵𝘁 ft. @rinkusingh235 & @jiteshsharma_ 👌👌 - By @RajalArora
Full Interview 🎥🔽 #IREvINDhttps://t.co/m4VsRCAwLk pic.twitter.com/ukLnAOFBWO
भारत बनाम आयरलैंड पहला टी20 मैच शुक्रवार, 18 अगस्त को खेला जाएगा।
भारत बनाम आयरलैंड पहला टी20 मैच डबलिन के द विलेज स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम आयरलैंड पहला टी20 भारतीय समयानुसार 18 अगस्त (आज) शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
The moment we have all been waiting for. @Jaspritbumrah93 like we have always known him. 🔥🔥 #TeamIndia pic.twitter.com/uyIzm2lcI9
— BCCI (@BCCI) August 16, 2023
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 का सीधा प्रसारण वायकॉम-18 के स्पोर्ट्स चैनल 'स्पोर्ट्स-18' पर होगा। इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
वहीं, ऑनलाइन आप यह मैच जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप और वेब साइट पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा एप या वेबसाइट पर फ्री में मैच को देख पाएंगे।