{"_id":"630f69c11fbef37db66e23d8","slug":"ind-vs-hkg-asia-cup-rohit-sharma-played-most-matches-in-mens-asia-cup-overtakes-mahela-jayawardene","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs HKG Asia Cup: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ एशिया कप का यह बड़ा रिकॉर्ड, महेला जयवर्धने को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs HKG Asia Cup: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ एशिया कप का यह बड़ा रिकॉर्ड, महेला जयवर्धने को छोड़ा पीछे
Wed, 31 Aug 2022 07:32 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 31 Aug 2022 07:32 PM IST
सार
हॉन्गकॉन्ग के मैच में उतरते ही रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह पुरुष एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एशिया कप के चौथे मैच में भारत और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें आमने-सामने हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में उतरने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह पुरुष एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हिटमैन ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
रोहित का एशिया कप में यह 29वां मैच है। उन्होंने जयवर्धने के 28 मैचों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के दिग्गज ओपनर मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकाबले की बात करें तो हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान निजाकत खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में एक बदलाव किया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ द मैच रहे हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। उनके स्थान पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को शामिल किया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
हॉन्ग कॉन्ग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
हॉन्ग कॉन्ग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।