फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs HKG Asia Cup Gautam Gambhir angry India playing XI raised questions about Dinesh Karthik Deepak Hooda

IND vs HKG Asia Cup: भारत की प्लेइंग इलेवन को देखकर भड़के गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक को लेकर उठाए सवाल

Thu, 01 Sep 2022 03:50 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Thu, 01 Sep 2022 03:50 AM IST
सार

आईपीएल के बाद से ऋषभ पंत ने टी20 में अब तक अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है। इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था। वहीं, दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में कमाल करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
IND vs HKG Asia Cup Gautam Gambhir angry India playing XI raised questions about Dinesh Karthik Deepak Hooda
गौतम गंभीर और दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप का चौथा मुकाबला भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या को आराम दिया। उनके स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को शामिल किया गया। भारतीय टीम प्रबंधन के इस फैसले पर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और कमेंटेटर गौतम गंभीर ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने टॉस के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि दिनेश कार्तिक को टीम में नहीं होना चाहिए था। वहीं, दीपक हुड्डा को जगह मिलनी चाहिए थी। गंभीर ने कहा, ''अगर आप ऋषभ पंत को टीम में रखते हैं तो उन्हें दिनेश कार्तिक की जगह लेनी चाहिए। अगर आप हार्दिक पांड्या को आराम दे रहे हैं तो दीपक हुड्डा को खेलना चाहिए था।"
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ भी प्लेइंग-11 से नाराज थे गंभीर
गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में प्लेइंग-11 को लेकर सवाल उठाया था। तब टीम इंडिया ने पंत को बाहर रखा था। तब गंभीर ने कहा था, ''मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं। मैं अगर टीम चयन करता तो दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को चुनता।''

फॉर्म में नहीं हैं पंत
आईपीएल के बाद से ऋषभ पंत ने टी20 में अब तक अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है। इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था। वहीं, दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में कमाल करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले थे। वह एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद रहे थे।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

हॉन्ग कॉन्ग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed