फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: You know what they say, the greater the setback, the stronger the comeback says Shreyas Iyer

श्रेयस की हुंकार: चोटिल अय्यर ने नहीं हारी है हिम्मत, अपनी वापसी को लेकर कही ये बात

Thu, 25 Mar 2021 06:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Mar 2021 06:43 PM IST
सार

  • श्रेयस अय्यर ने खेल पाएंगे इंग्लैंड के खिलाफ बाकी के दो वनडे मुकाबले 
  • आईपीएल 2021 से भी हुए बाहर
  • इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में हुए थे चोटिल
  • कंधे का होगा ऑपरेशन, 4-5 महीने तक नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट 

विज्ञापन
IND vs ENG: You know what they say, the greater the setback, the stronger the comeback says Shreyas Iyer
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter@ShreyasIyer15

विस्तार

भारतीय टीम के मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कंधे की चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। पहले मुकाबले में फील्डिंग करते वक्त उनके कंधे की हड्डी खिसक गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी चोट इतनी गंभीर है कि श्रेयस को अब आपरेशन करवाना पड़ेगा। इसकी वजह से वह कम से कम चार महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। यानी वे सीरीज के बाकी के मुकाबले नहीं खेल पाएंगे और साथ ही आईपीएल 2021 का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे।  

विज्ञापन


उधर श्रेयस ने गुरुवार को अपनी चोट पर बात करते हुए अपने शुभचिंतकों का धन्यवाद दिया और आभार जताया। साथ ही उन्होंने मजबूत वापसी करने की हुंकार भी भरी। अय्यर ने कहा कि वह जल्द ही दमदार वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
विज्ञापन


अय्यर ने ट्वीट किया, ‘कहा जाता है न कि जितना बड़ा झटका उतनी दमदार वापसी। मैं जल्द ही वापसी करूंगा। मैं आपके संदेशों को पढ़ रहा हूं तथा इस प्यार और समर्थन से अभिभूत हूं। सभी का दिल से आभार।’
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर अय्यर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बीसीसीआई ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने लिखा, 'आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं श्रेयस अय्यर! हमें पूरी तरह से विश्वास है कि आप बहुत मजबूत वापसी करेंगे।'



बता दें कि 26 वर्षीय बल्लेबाज के इंग्लिश काउंटी टीम लंकाशर की तरफ से एकदिवसीय टूर्नामेंट में खेलने की संभावना भी नहीं है। लंकाशर ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए अय्यर को अनुबंधित करने की घोषणा इसी सोमवार को की थी। 


बात करें श्रेयस के चोट की तो उन्हें मंगलवार को खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद को जॉनी बेयरस्टॉ ने ड्राइव किया जिसे रोकने के लिए अय्यर ने डाइव लगाई और अपना बायां कंधा चोटिल कर बैठे। वह दर्द से कराह उठे और उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed