फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Yashasvi jaiswal can break Sunil Gavaskars record in the fourth test even Virat could not do this

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं यशस्वी, विराट भी नहीं कर पाए ऐसा

Wed, 21 Feb 2024 03:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 21 Feb 2024 03:45 PM IST
सार

गावस्कर के नाम एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में यशस्वी उनके इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के लिए उतरेंगे।

विज्ञापन
IND vs ENG Yashasvi jaiswal can break Sunil Gavaskars record in the fourth test even Virat could not do this
यशस्वी जयसवाल-सुनील गावस्कर - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में यशस्वी जायसवाल दमदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में उन्होंने लगातार दो दोहरे शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 545 रन बनाए हैं। इसी के साथ वह अब तक इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस सीरीज के चौथे टेस्ट में जायसवाल पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। इस मामले में वह धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को भी पीछे छोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं यशस्वी
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा। इस मैच में युवा बल्लेबाज यशस्वी दिग्गज खिलाड़ी गावस्कर के रिकॉर्ड का पीछा करने के लिए उतरेंगे। दरअसल, गावस्कर के नाम एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 774 रन बनाए थे। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य लेकर यशस्वी चौथे टेस्ट में खेलते नजर आएंगे। इस मामले में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2014-15 के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 692 रन बनाए थे। वहीं, चौथे नंबर पर भी पूर्व कप्तान कोहली का नाम दर्ज है, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 655 रन बनाए थे। इस लिस्ट में पांचवें नंब पर दिलीप सरदेसाई का नाम शामिल है। दिग्गज बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1971 में 642 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
सुनील गावस्कर vs वेस्टइंडीज (1971) - 774 रन
सुनील गावस्कर vs वेस्टइंडीज (1978-79) - 732 रन
विराट कोहली vs ऑस्ट्रेलिया (2014-15) - 692 रन
विराट कोहली vs इंग्लैंड (2016) - 655 रन
दिलीप सरदेसाई vs वेस्टइंडीज (1971) - 642 रन

रांची में अजेय बढ़त बनाने के लिए उतरेगा भारत
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के तीन मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं। हैदराबाद टेस्ट में टीम इंडिया को 28 रनों की करारी शिकस्त मिली थी। विशाखापत्तनम टेस्ट में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को 107 रन से मात दी और सीरीज में बेन स्टोक्स की टीम की बराबरी की। वहीं, तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने इंग्लैंड को 434 रन से शिकस्त दी। फिलहाल ये भारत की दो मैचों में जीत के साथ 2-1 पर है। एक तरफ रांची में इंग्लैंड की टीम सीरीज में भारत की बराबरी का लक्ष्य लेकर उतरेगी तो दूसरी तरफ टीम इंडिया इस सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के उद्देश्य के साथ खेलती नजर आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed