फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup IND vs ENG Lucknow Weather Forecast India vs England Pitch Report Ekana Stadium

IND vs ENG Weather: क्या लखनऊ में ओस का दिखेगा असर? भारत-इंग्लैंड के बीच मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Sun, 29 Oct 2023 09:05 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित राज Updated Sun, 29 Oct 2023 09:05 AM IST
सार

Lucknow Weather Forecast, ODI World Cup IND vs ENG 2023: इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के अनुकूल है। इस स्टेडियम में पिछले 10 मैचों में पहली पारी में औसत स्कोर 262 है। लखनऊ के स्टेडियम ने अब तक तीन आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 मैचों की मेजबानी की है।

विज्ञापन
World Cup IND vs ENG Lucknow Weather Forecast India vs England Pitch Report Ekana Stadium
इकाना स्टेडियम, लखनऊ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप का 29वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत की नजर लगातार छठी जीत पर है तो इंग्लैंड की टीम हार के क्रम को तोड़ने उतरेगी। अंक तालिका में पांच मैचों में भारत के 10 अंक हैं। वहीं, इंग्लैंड ने इतने ही मैच खेले हैं और उसके खाते में सिर्फ दो अंक हैं। एक और हार अगर उसे मिलती है तो वह सेमीफाइनल के दौड़ से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन


लखनऊ में इस विश्व कप का यह चौथा मैच होगा। अब तक यहां तीन मैच खेले गए हैं। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम तीन में से दो मैचों में जीती है। अब तक 47 विकेट गिरे हैं। इनमें से 26 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। वहीं, 15 विकेट स्पिन गेंदबाजों के हिस्से आए हैं। ऐसा माना रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद पहुंचाएगा।
विज्ञापन

World Cup IND vs ENG Lucknow Weather Forecast India vs England Pitch Report Ekana Stadium
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के अनुकूल है। इस स्टेडियम में पिछले 10 मैचों में पहली पारी में औसत स्कोर 262 है। लखनऊ के स्टेडियम ने अब तक तीन आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 मैचों की मेजबानी की है। इस मैदान पर उच्चतम स्कोर 311/7 है जबकि सबसे कम स्कोर 177 रहा है। यह मैदान गेंदबाजों के लिए उपयुक्त है। इस पिच से तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को समान रूप से मदद मिलने की संभावना है।

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम
लखनऊ में मैच दोपहर में शुरू होगा। एक्यूवेदर के मुताबिक, उस दौरान तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। वहीं, रात में तापमान गिरावट आएगी और यह 18 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। शाम के बाद मैच पर ओस का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। ओस गिरने पर गेंदबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

World Cup IND vs ENG Lucknow Weather Forecast India vs England Pitch Report Ekana Stadium
कुलदीप, शुभमन, जडेजा और बुमराह - फोटो : BCCI
बारिश हुई तो क्या होगा?
लखनऊ में मैच के दौरान बारिश की संभावना तो बिल्कुल नहीं है, लेकिन अगर मौसम करवट लेता है तो बारिश होती है तो दोनों टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने पर एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा। विश्व कप में लीग राउंड के मैचों के लिए रिजर्व डे नहीं है।

भारत ने अब तक जीते सारे मैच
भारत ने इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया है। वह जीत के क्रम को बरकरार रखने के लिए लखनऊ में उतरेगा। दूसरी ओर, इंग्लैंड की बात करें तो गत विजेता टीम की हालत खराब है। उसका कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं है। यहां तक कि गेंदबाज भी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। इस कारण इंग्लैंड की टीम पिछले कुछ मैचों से दो-तीन बदलावों के साथ उतर रही है। इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने हराया था। उसके बाद उसने बांग्लादेश को हराकर वापसी की, लेकिन फिर हार का क्रम शुरू हुआ। उसे अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने हरा दिया।
विज्ञापन

World Cup IND vs ENG Lucknow Weather Forecast India vs England Pitch Report Ekana Stadium
इकाना स्टेडियम, लखनऊ - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन/मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed