फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: virender Sehwag made this demand to media after dhruv Jurel brilliant inning Sarfaraz fan angry

IND vs ENG: 'कोई ड्रामा नहीं', जुरेल की शानदार पारी के बाद सहवाग ने मीडिया से की ये मांग, सरफराज के फैंस नाराज

Sun, 25 Feb 2024 08:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 25 Feb 2024 08:30 PM IST
सार

सहवाग ने जुरेल की सराहना करते हुए ट्वीट किया और मीडिया से उन्हें भी हेडलाइन्स में जगह देने की मांग की। हालांकि, सरफराज के फैंस को उनका ये ट्वीट पसंद नहीं आया और उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर को ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन
IND vs ENG: virender Sehwag made this demand to media after dhruv Jurel brilliant inning Sarfaraz fan angry
ध्रुव-सहवाग-सरफराज - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चौथे टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ पहली पारी में 90 रन की दमदार पारी खेलकर टीम को मुसीबत से बाहर निकाला। ध्रुव के महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने उनकी तारीफ नहीं की जिससे सहवाग नाराज हो गए।
विज्ञापन


दरअसल, टीम इंडिया ने पहली पारी में 177 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे, लेकिन ध्रुव जुरेल ने कुलदीप यादव के साथ मोर्चा संभाला और भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उनके इस प्रदर्शन पर पूर्व सलामी बल्लेबाज ने उनकी तारीफ की। इसके अलवा उन्होंने उन लोगों की क्लास लगाई जिन्होंने जुरेल और बाकी खिलाड़ियों की सराहना में दोहरा रवैया अपनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर के ट्वीट से मचा बवाल
सहवाग ने जुरेल की सराहना करते हुए ट्वीट किया और मीडिया से उन्हें भी हेडलाइन्स में जगह देने की मांग की। सहवाग ने लिखा, "कोई मीडिया हाइप नहीं, कोई ड्रामा नहीं, सिर्फ दमदार स्किल और एक मुश्किल परिस्थिति में शांति रखकर शानदार टेम्परामेंट। बहुत बढ़िया ध्रुव जुरेल। शुभकामनाएं।" सहवाग का ये ट्वीट सरफराज खान के फैंस को पसंद नहीं आया। उन्होंने दिग्गज क्रिकेट को ट्रोल करना शुरु कर दिया। दरअसल, सरफराज ने डेब्यू टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस दौरान मीडिया में उनकी खूब सराहना हुई थी। फैंस का मानना है कि दिग्गज क्रिकेटर को युवा बल्लेबाज की तारीफ हजम नहीं हुई।

सहवाग ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर बवाल बढ़ने के बाद सहवाग ने एकऔर ट्वीट कर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं किया था। वह चाहते हैं कि प्रचार और लाइमलाइट प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने लिखा, "किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं, बल्कि हाइप प्रदर्शन पर होना चाहिए और बराबर होना चाहिए। कुछ लोगों ने शानदार गेंदबाजी की है, कुछ ने असाधारण बल्लेबाजी की है लेकिन उन्हें वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। आकाश दीप बेहतरीन थे, यशस्वी पूरी सीरीज में शानदार रहे और राजकोट में सरफराज और ध्रुव जुरेल ने अपने सभी अवसरों में शानदार प्रदर्शन किया। हाइप सबको करो।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed