फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Virat Kohli will not play in the remaining three tests report india vs england test series

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे कोहली? राहुल और जडेजा की हो सकती है वापसी

Sat, 10 Feb 2024 08:33 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 10 Feb 2024 08:33 AM IST
सार

सीरीज की शुरुआत में कोहली ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से बात की थी और इस बात पर जोर दिया था कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। यह पहली बार होगा जब विराट अपने करियर में किसी घरेलू टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

विज्ञापन
IND vs ENG Virat Kohli will not play in the remaining three tests report india vs england test series
विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। उससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सीरीज के बचे हुए बाकी तीन टेस्ट मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट ने बीसीसीआई को अपना फैसला बता दिया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली ने शुक्रवार को बीसीसीआई को अपनी उपलब्धता के बारे में सूचित किया। इसी दिन चयनकर्ताओं ने राजकोट, रांची और धर्मशाला में टेस्ट के लिए टीम तय करने के लिए एक ऑनलाइन बैठक की थी। यह पहली बार होगा जब कोहली अपने करियर में किसी घरेलू टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन

IND vs ENG Virat Kohli will not play in the remaining three tests report india vs england test series
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती दो टेस्ट में भी नहीं खेले थे विराट
सीरीज की शुरुआत में कोहली ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से बात की थी और इस बात पर जोर दिया था कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। हालांकि, कुछ व्यक्तिगत स्थितियां उनकी उपस्थिति और पूरे ध्यान की मांग करती हैं। बाद में  बोर्ड ने भी कहा था कि वह विराट के फैसले का सम्मान करता है।

IND vs ENG Virat Kohli will not play in the remaining three tests report india vs england test series
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
अय्यर का भी बाहर होना तय
रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी अगले तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे। अय्यर चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) आगे उनकी प्रगति पर नजर रखेगी। फॉरवर्ड डिफेंस खेलते समय अय्यर ने पीठ में अकड़न और ग्रोइन एरिया में दर्द की शिकायत की थी।
विज्ञापन

IND vs ENG Virat Kohli will not play in the remaining three tests report india vs england test series
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल और जडेजा की वापसी!
बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सीरीज के दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। दोनों को फिट घोषित कर दिया गया है और उनकी वापसी तय है। हैदराबाद टेस्ट के चौथे दिन जडेजा को हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी। वहीं, राहुल ने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत की थी। दोनों के शामिल होने का मतलब है कि भारतीय टीम के पास काफी संतुलित पक्ष होगा।

IND vs ENG Virat Kohli will not play in the remaining three tests report india vs england test series
आकाश दीप - फोटो : सोशल मीडिया
आकाश दीप को मिल सकता है मौका
रिपोर्ट्स के अनुसार, सीनियर चयन समिति ने शेष तीन टेस्ट मैचों के लिए आकाश दीप को चुनने का फैसला किया है। ऐसे में आवेश खान बाहर हो जाएंगे। चयन समिति का मानना है कि टेस्ट टीम के साथ बेंच पर बैठने से बेहतर आवेश के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलना होगा। सीनियर टीम के साथ आकाश को बेहतर होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed