फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Virat Kohli led Indian cricket team fined for slow over-rate in fifth T20I against England

टी-20 सीरीज: चैंपियन टीम इंडिया पर आईसीसी ने ठोका भारी जुर्माना, विराट ने स्वीकारी गलती

Sun, 21 Mar 2021 07:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 21 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG: Virat Kohli led Indian cricket team fined for slow over-rate in fifth T20I against England
मैच के बाद कोहली - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक मुकाबला जीतकर टी-20 श्रृंखला अपने नाम कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 36 रनों से मैच जीता। हालांकि मैच के दौरान टीम इंडिया ने एक बड़ी गलती की, जिसका खामियाजा भी उसे भुगतना पड़ा। आईसीसी ने अब पूरी टीम के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन


आईसीसी ने कप्तान विराट कोहली समेत पूरी टीम पर धीमे ओवर रेट के लिए मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जवागल श्रीनाथ ने विराट एंड टीम की तरफ से निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंकने पर यह कार्रवाई की है। कोहली ने इस गलती को स्वीकार किया है इसलिए इसमें आगे किसी भी तरह की सुनवाई नहीं होगी। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



आईसीसी आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति के अपराध से जुड़े नियम 2.22 के अनुसार, 'खिलाड़ियों पर अपनी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’

बता दें कि भारतीय टीम ने इससे पहले भी यह गलती की थी। दूसरे टी-20 में भी टीम इंडिया पर आईसीसी ने धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed