फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Test Series 2024 Virat Kohli Test Stats Sachin Rahul Dravid Sunil Gavaskar Don Bradman Records

IND vs ENG: विराट के निशाने पर छह रिकॉर्ड, सचिन को पीछे छोड़ने का मौका, गावस्कर-ब्रैडमैन से निकल सकते हैं आगे

Fri, 19 Jan 2024 07:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 19 Jan 2024 07:31 PM IST
सार

कोहली के निशाने पर इस सीरीज के दौरान कई रिकॉर्ड होंगे। जब वह बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं तो आमतौर पर कोई न कोई रिकॉर्ड जरूर बनाते हैं। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 28 टेस्ट मैच खेले हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG Test Series 2024 Virat Kohli Test Stats Sachin Rahul Dravid Sunil Gavaskar Don Bradman Records
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 25 जनवरी को शुरू होगी। पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के सामने टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रही इंग्लैंड की चुनौती है। इस सीरीज के दौरान विराट कोहली पर भी सबकी नजरें होंगी। कोहली ने हमेशा इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और वह एक बार फिर टीम इंडिया के लिए यादगार बल्लेबाजी करना चाहेंगे।
विज्ञापन


कोहली के निशाने पर इस सीरीज के दौरान कई रिकॉर्ड होंगे। जब वह बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं तो आमतौर पर कोई न कोई रिकॉर्ड जरूर बनाते हैं। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 28 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 42.36 की औसत से 1991 रन बनाए हैं। अब अपने इस शानदार रिकॉर्ड को और ज्यादा बेहतर बनाना चाहेंगे। आइए जानते हैं कि कोहली के निशाने पर इस बार कौन-कौन से रिकॉर्ड होंगे...
विज्ञापन

IND vs ENG Test Series 2024 Virat Kohli Test Stats Sachin Rahul Dravid Sunil Gavaskar Don Bradman Records
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दो हजार रन का आंकड़ा
कोहली के पास इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में दो हजार रन पूरे करने का मौका है। वह इससे नौ रन पीछे ही हैं। विराट ने अब तक 1991 रन बनाए हैं। इस दौरान पांच शतक और नौ अर्धशतक जड़े हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए विराट से ज्यादा रन सिर्फ सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर ने बनाए हैं। सचिन ने 32 टेस्ट मैचों की 53 पारियों में 2535 रन बनाए हैं। वहीं, गावस्कर के नाम 38 टेस्ट की 67 पारियों में 2526 रन हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन
विराट के पास पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी मौका है। कोहली भारत के लिए इंग्लिश टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें 544 रन बनाने होंगे। फिलहाल सचिन तेंदुलकर (2535 रन) सबसे आगे हैं।

IND vs ENG Test Series 2024 Virat Kohli Test Stats Sachin Rahul Dravid Sunil Gavaskar Don Bradman Records
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
तेंदुलकर-द्रविड़ की कर सकते हैं बराबरी
विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में अब तक पांच शतक लगाए हैं। अगर वह आगामी सीरीज में दो शतक और लगा लेते हैं तो सचिन तेंदुलकर और मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ की बराबरी कर सकते हैं। तेदुलकर और द्रविड़ के नाम सात-सात शतक हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने छह शतक लगाए हैं। कोहली उन्हें भी पीछे छोड़ सकते हैं। विराट के अलावा चेतेश्वर पुजारा और दिलीप वेंगसरकर ने पांच-पांच शतक जड़े हैं। विराट के पास इनदोनों से भी आगे निकलने का मौका होगा। अगर वह जबरदस्त फॉर्म में रहे और तीन शतक लगा देते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बन जाएंगे।
विज्ञापन

IND vs ENG Test Series 2024 Virat Kohli Test Stats Sachin Rahul Dravid Sunil Gavaskar Don Bradman Records
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
नौ हजार रन पूरे करने के करीब
कोहली ने टेस्ट में भारत के लिए अब तक 8848 रन बनाए हैं। 113 टेस्ट मैचों के दौरान उनका औसत 49.15 का रहा है। उन्होंने 29 शतक और 30 शतक लगाए हैं। विराट अगर 152 रन बनाते हैं तो उनके टेस्ट में नौ हजार रन पूरे हो जाएंगे। उनसे पहले भारत के लिए सचिन (15921 रन), द्रविड़ (13288 रन) और गावस्कर (10122 रन) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

ब्रैडमैन और विलियम्सन से आगे निकलने का मौका
विराट के पास इस सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन से आगे निकलने का भी मौका होगा। कोहली के टेस्ट में 29 शतक हैं। ब्रैडमैन और विलियम्सन के नाम भी 29-29 शतक हैं। अगर विराट एक शतक लगा देते हैंतो वह ब्रैडमैन और विलियम्सन को पीछे छोड़ देंगे।

IND vs ENG Test Series 2024 Virat Kohli Test Stats Sachin Rahul Dravid Sunil Gavaskar Don Bradman Records
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने पर नजर
विराट के पास सुनील गावस्कर के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका है। कोहली ने भारतीय मैदानों पर इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 13 मैचों में 1015 रन बनाए हैं। इस मामले में वह तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय जमीन पर इंग्लिश टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सुनील गावस्कर हैं। उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में 1331 रन बनाए हैं। वहीं, गुंडप्पा विश्वनाथ के नाम 17 मैचों में 1022 रन हैं। अगर कोहली आठ रन बनाते हैं विश्वनाथ से आगे निकल जाएंगे। वहीं, 317 रन बनाने के बाद गावस्कर को पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed