फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Test Record: 28 Indian Players Scored Centuries in England, Will Yashasvi and Gill Join List

IND vs ENG: इंग्लैंड में 28 भारतीय लगा चुके हैं शतक, सूची में कुंबले-अगरकर भी शामिल; यशस्वी-गिल बनेंगे हिस्सा?

Wed, 18 Jun 2025 02:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 18 Jun 2025 02:56 PM IST
सार

'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 13 मैचों की 23 पारियों में 68.80 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1376 रन बनाए हैं। इनमें उनके नाम छह शतक और चार अर्धशतक दर्ज हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG Test Record: 28 Indian Players Scored Centuries in England, Will Yashasvi and Gill Join List
इंग्लैंड में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय - फोटो : ANI
loader

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम तैयार है। रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है। बतौर टेस्ट कप्तान यह उनकी पहली सीरीज है और नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र 2025-27 की शुरुआत वह जीत के साथ करना चाहेंगे। इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। राहुल द्रविड़-सचिन तेंदुलकर समेत कुल 28 भारतीय इंग्लैंड में शतक लगा चुके हैं। इनमें अजीत अगरकर और अनिल कुंबले भी शामिल हैं। अब सवाल यह है कि क्या यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल इस लिस्ट का हिस्सा बन पाएंगे?
विज्ञापन

IND vs ENG Test Record: 28 Indian Players Scored Centuries in England, Will Yashasvi and Gill Join List
राहुल द्रविड़ - फोटो : BCCI
द्रविड़ इंग्लैंड में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय
'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 13 मैचों की 23 पारियों में 68.80 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1376 रन बनाए हैं। इनमें उनके नाम छह शतक और चार अर्धशतक दर्ज हैं। दूसरे स्थान पर महान सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने चार शतक और आठ अर्धशतकों की मदद से 17 मैचों की 30 पारियों में 1575 रन बनाए। वहीं, दिलीप वेंगसरकर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने भी इस धरती पर चार शतक ठोके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखिये इंग्लैंड में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची...

बल्लेबाज मैच पारियां रन औसत शतक अर्धशतक
राहुल द्रविड़ 13 23 1376 68.80 6 4
सचिन तेंदुलकर 17 30 1575 54.31 4 8
दिलीप वेंगसरकर 13 23 960 48.00 4 4
सौरव गांगुली 9 15 915 65.35 3 5
मोहम्मद अजहरुद्दीन 9 16 625 41.66 2 2
सुनील गावस्कर 16 28 1152 41.14 2 8
विराट कोहली 17 33 1096 33.21 2 5
विजय मर्चेंट 6 11 527 47.90 2 2
ऋषभ पंत 9 17 556 32.70 2 2
केएल राहुल 9 18 614 34.11 2 1
रवि शास्त्री 9 16 503 33.53 2 1
अजीत आगरकर 4 6 210 42.00 1 0
अब्बास अली बेग 2 4 165 41.25 1 0
रवींद्र जडेजा 12 23 642 29.18 1 3
कपिल देव 13 20 638 35.44 1 4
अनिल कुंबले 10 14 222 18.50 1 0
विजय मांजरेकर 6 11 296 26.90 1 1
वीनू मांकड़ 6 10 395 39.50 1 2
मुश्ताक अली 5 9 308 34.22 1 2
मंसूर अली पटौदी 3 6 269 44.83 1 1
संदीप पाटिल 2 2 191 191.00 1 1
चेतेश्वर पुजारा 16 32 870 29.00 1 5
अजिंक्य रहाणे 16 31 864 28.80 1 6
वीरेंद्र सहवाग 6 10 278 27.80 1 1
रोहित शर्मा 7 14 524 40.30 1 2
पॉली उमरीगर 8 15 273 18.20 1 0
मुरली विजय 7 14 428 30.57 1 2
गुंडप्पा विश्वनाथ 13 24 858 39.00 1 9
विज्ञापन

IND vs ENG Test Record: 28 Indian Players Scored Centuries in England, Will Yashasvi and Gill Join List
शुभमन गिल - फोटो : ANI
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार गिल ने बनाए थे कुल 452 रन
अब सवाल यह उठता है कि क्या शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे धाकड़ युवा बल्लेबाज इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कर पाएंगे? भारतीय टीम के मौजूदा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने 2020 में डेब्यू किया था। अब तक खेले 32 टेस्ट मैचों में उनके नाम 1893 रन दर्ज हैं। उनका औसत 59.92 का है। इस प्रारूप में पांच शतक और सात अर्धशतक लगा चुके गिल इंग्लैंड के खिलाफ अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। 2024 में जब वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने उतरे थे तब उन्होंने नौ पारियों में 452 रन बनाए थे। भारत ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। 

IND vs ENG Test Record: 28 Indian Players Scored Centuries in England, Will Yashasvi and Gill Join List
ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
जायसवाल 2023 से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
यशस्वी जायसवाल 2023 से भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 19 टेस्ट मैचों में  52.88 के औसत से 1798 रन बनाए हैं। इनमें चार शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 2023 से चार शतक और इतने ही अर्धशतक की मदद से 1164 रन बनाए हैं। गिल भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2023 से लेकर अबतक 1157 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। कोहली (1111) और जडेजा (847) क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed