फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng test 2025 rishabh pant yashasvi jaiswal shubman gill hit centuries got allout on 471 day 2 know

IND vs ENG: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, फिर भी 500 रन का आंकड़ा नहीं छू सका भारत; इस अनचाहे क्लब में शीर्ष पर

Sat, 21 Jun 2025 07:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Jun 2025 07:05 PM IST
सार

पहले दिन का खेल 359/3 के स्कोर पर समाप्त हुआ था। यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन 159 गेंदों में 101 रन बनाए थे, जबकि दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल 175 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 127 रन और उपकप्तान ऋषभ पंत 102 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत ने शनिवार को 112 रन जोड़कर शेष सात विकेट गंवा दिए। इसी के साथ टीम 471 पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
ind vs eng test 2025 rishabh pant yashasvi jaiswal shubman gill hit centuries got allout on 471 day 2 know
पंत-गिल - फोटो : BCCI-X

विस्तार

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन 10 विकेट खोकर 471 रन बनाए। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतक जड़े। वहीं, इंग्लैंड के लिए जोश टंग और बेन स्टोक्स ने चार-चार विकेट लिए जबकि ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को एक-एक सफलता मिली। तीन बल्लेबाजों के शतक के बावजूद भारतीय टीम 500 का आंकड़ा नहीं छू पाई।
विज्ञापन

471 पर ऑलआउट हुई भारतीय टीम
पहले दिन का खेल 359/3 के स्कोर पर समाप्त हुआ था। यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन 159 गेंदों में 101 रन बनाए थे, जबकि दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल  175 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 127 रन और उपकप्तान ऋषभ पंत 102 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत ने शनिवार को 112 रन जोड़कर शेष सात विकेट गंवा दिए। इसी के साथ टीम 471 पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अनचाहे क्लब में शामिल हुई भारतीय टीम
इसी के साथ भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के अनचाहे क्लब में शामिल हो गई। दरअसल, इन तीनों टीमों ने तीन शतक के बावजूद 500 का आंकड़ा नहीं छू पाया था। ऐसा ही कुछ भारतीय टीम के साथ भी हुआ। उसके तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए लेकिन टीम 500 का आंकड़ा नहीं छू पाई और इस दौरान सबसे छोटा स्कोर बनाया। 
विज्ञापन

तीन शतक के बावजूद सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीमें

स्कोर टीम विपक्षी टीम स्थान वर्ष
471 भारत इंग्लैंड हेडिंग्ले 2025
475 दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड सेंचुरियन 2016
494 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड हेडिंग्ले 1924
497 वेस्टइंडीज भारत कोलकाता 2002

सुदर्शन-नायर और बुमराह खाता भी नहीं खोल पाए
भारत के लिए राहुल और यशस्वी ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। शुभमन गिल ने 227 गेंदों का सामना किया और 19 चौके तथा एक छक्के की मदद से 147 रन बनाए। वहीं, ऋषभ पंत ने 178 गेंदों का सामना किया और 12 चौके और छह छक्के की मदद से 134 रन बनाए। डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन, आठ साल बाद वापसी करने वाले करुण नायर और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, जडेजा ने 11 और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक रन बनाए। भारत ने दूसरे सत्र की शुरुआत तक ही अपने शेष विकेट गंवा दिए। भारत के लिए निराशाजनक बात यह है कि तीन बल्लेबाजों के शतक लगाने के बावजूद टीम 500 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed