फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng test 2025 rishabh pant hit century celebration video goes viral see

IND vs ENG VIDEO: पंत ने पहले छक्का लगाकर शतक पूरा किया, फिर ग्लव-हेलमेट उतारकर मनाया जश्न, गिल भी मुस्कुराए

Sat, 21 Jun 2025 05:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Jun 2025 05:04 PM IST
सार

27 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक पूरा किया और टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीट विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने छह शतक लगाए थे।

विज्ञापन
ind vs eng test 2025 rishabh pant hit century celebration video goes viral see
शुभमन गिल-ऋषभ पंत - फोटो : BCCI-X

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़कर अपने हुनर का मुजायरा पेश किया है। उपकप्तान ने 146 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक पूरा किया और अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। लीड्स में जारी इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। 
विज्ञापन

पंत ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
27 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक पूरा किया और टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीट विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने छह शतक लगाए थे। वहीं, पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा तीन शतक लगाकर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत ने इस तरह मनाया जश्न
शतक पूरा करने के बाद पंत ने शानदार अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने अपने ग्लव्स और हेलमेट उतारा और समरसॉल्ट किया। उनका अंदाज देखकर कप्तान शुभमन गिल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अब सोशल मीडिया पर पंत के जश्न का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मालूम हो कि, यह पहला मौका नहीं है जब पंत ने इस तरह जश्न मनाया है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स के आखिरी लीग मैच में शतक लगाया था और तब भी इस तरह जश्न मनाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed