फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS ENG Test 2025 Ajit Agarkar on Shreyas Iyer Karun Nair and Sarfaraz Khan know details

IND vs ENG: 'उनके लिए कोई जगह नहीं', श्रेयस की अनदेखी बोले अजीत अगरकर; सरफराज पर क्यों मिली करुण को तरजीह?

Sat, 24 May 2025 06:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 24 May 2025 06:51 PM IST
सार

करुण की वापसी क्रिकेट में सबसे जबरदस्त वापसी में से एक है। भारत के लिए छह टेस्ट मैचों में उन्होंने 62.33 की औसत से 374 रन बनाए थे। इसमें एक तिहरा शतक शामिल है। इस दौरान सात पारियों में उनका स्कोर- 4, 13, 303*, 26, 0, 23 और 5 रन का रहा है।

विज्ञापन
IND VS ENG Test 2025 Ajit Agarkar on Shreyas Iyer Karun Nair and Sarfaraz Khan know details
श्रेयस अय्यर-अजीत अगरकर - फोटो : ANI-PTI
loader

विस्तार

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का शनिवार को एलान हो गया। शुभमन गिल को कप्तान और ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए घोषित की गई टीम में श्रेयस अय्यर की अनदेखी हुई है जबकि करुण नायर को मौका मिला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने इस पर बात की। उन्होंने बताया कि श्रेयस के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos

श्रेयस की अनदेखी पर क्या बोले अगरकर?
जब अगरकर से श्रेयस अय्यर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'श्रेयस ने वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने प्रभावित किया है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनके लिए अभी कोई जगह नहीं है।' फिलहाल श्रेयस आईपीएल में खेल रहे हैं और पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

करुण ने भारत के लिए 62 की औसत से रन बनाए
करुण की वापसी क्रिकेट में सबसे जबरदस्त वापसी में से एक है। भारत के लिए छह टेस्ट मैचों में उन्होंने 62.33 की औसत से 374 रन बनाए थे। इसमें एक तिहरा शतक शामिल है। इस दौरान सात पारियों में उनका स्कोर- 4, 13, 303*, 26, 0, 23 और 5 रन का रहा है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में करुण ने 49.16 की शानदार औसत से 8211 रन बनाए हैं। इनमें 23 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। तिहरे शतक के बावजूद उन्हें दरकिनार कर दिया गया। वह 2018 इंग्लैंड दौरे की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें उस सीरीज में कभी खेलने का मौका नहीं मिला। वह पिछली बार फरवरी 2017 में भारत के लिए खेले थे। भारत का तब टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से धर्मशाला में सामना हुआ था। यानी अगर करुण को खेलने का मौका मिलता है तो यह आठ साल बाद होगा जब वह लाल गेंद के प्रारूप में भारत के लिए कोई मुकाबला खेलेंगे, लेकिन वापसी उनकी सात साल बाद हुई है।
विज्ञापन

सरफराज खान नहीं मिली तरजीह?
अगरकर ने करुण नायर को लेकर कहा- 'करुण ने घरेलू मैचों में ढेरों रन बनाए हैं, थोड़ा टेस्ट क्रिकेट खेला है, थोड़ा काउंटी क्रिकेट खेला है। विराट के न होने से, जाहिर है कि हमारे पास अनुभव की थोड़ी कमी है। हमें लगा कि उनका अनुभव काम आ सकता है।' इस दौरान अगरकर ने सरफराज खान को लेकर भी बात की। उन्होंने आगे कहा- 'कभी-कभी आपको अच्छे निर्णय लेने होते हैं। सरफराज, मुझे पता है कि उसने पहले टेस्ट (न्यूजीलैंड के खिलाफ) में शतक बनाया था और फिर रन नहीं बना पाया। कभी-कभी टीम प्रबंधन द्वारा लिए गए निर्णय महत्वपूर्ण होते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed