फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Test 2022 Cricketer Ollie Pope to Field with Camera on Helmet in Edgbaston Latest News in Hindi

IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में हेलमेट में कैमरा लगाकर खेलेगा इंग्लैंड का यह खिलाड़ी, जानें क्या है वजह?

Fri, 01 Jul 2022 12:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 12:37 PM IST
सार

इंग्लैंड को ओली पोप को आईसीसी ने भी हेलमेट में कैमरा लगाने की अनुमति दे दी है। इससे पहले कभी भी किसी क्रिकेटर ने अपने हेलमेट में कैमरा नहीं लगाया था। यह पहला मौका होगा जब कोई खिलाड़ी अपने हेलमेट में कैमरा लगाएगा। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG Test 2022 Cricketer Ollie Pope to Field with Camera on Helmet in Edgbaston Latest News in Hindi
ओली पोप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी और पांचवां मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप हेलमेट में कैमरा लगाकर फील्डिंग करेंगे। आईसीसी ने भी उन्हें ऐसा करने की अनुमति दे दी है। यह पहला मौका होगा, जब कोई क्रिकेटर अपने हेलमेट में कैमरा लगाकर मैदान पर उतरेगा। पोप मैच के दौरान जब शॉर्ट लेग या ऐसी ही किसी करीबी पोजीशन में फील्डिंग करेंगे तो हेलमेट पहनेंगे, जिसमें कैमरा लगा होगा। 
विज्ञापन


इंग्लैंड में मैच का प्रसारण करने वाले चैनल स्काइस्पोर्ट्स का यह नया प्रयोग है। इसके जरिए दर्शकों को यह दिखाने की कोशिश की जाएगी कि बल्लेबाज के पास खड़े होकर फील्डिंग करना कितना मुश्किल होता है। गेंद किस गति से आती है और फील्डर के पास कैच पकड़ने के लिए कितना कम समय होता है। आईसीसी और ईसीबी ने भी इसके लिए इजाजत दे दी है। 
विज्ञापन

मुश्किल होती ही शॉर्ट लेग की फील्डिंग
शॉर्ट लेग या बल्लेबाज के करीब किसी भी दूसरी पोजीशन पर फील्डिंग करना बहुत मुश्किल और खतरनाक होता है। इसी वजह से अक्सर टीम के सबसे युवा या नए बल्लेबाज को ही इस जगह पर फील्डिंग कराई जाती है। शार्ट लेग में फील्डिंग करने पर खिलाड़ी के चोटिल होने की संभावना बहुत ज्यादा रहती है, क्योंकि जब भी बल्लेबाज उस दिशा में शॉट खेलता है तो गेंद बहुत तेजी से फील्डर के पास आती है। इसी वजह से टीम के सबसे अहम बल्लेबाज या गेंदबाजों को आमतौर पर इस जगह में फील्डिंग नहीं कराई जाती है, क्योंकि उनके चोटिल होने पर टीम मुश्किल में आ सकती है। 

भारत के पास सीरीज जीतने का मौका
पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। एजबेस्टन में सीरीज का आखिरी मैच जीतकर या ड्रॉ कराकर भारत यह सीरीज अपने नाम कर सकता है। ऐसा होता है तो भारत 15 साल पहले 2007 में इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतेगा। खास संयोग यह है कि 15 साल पहले राहुल द्रविड़ की कप्तानी में ही भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी और अब 15 साल बाद उनके कोच बनने पर टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed