फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Eng Team India fast bowler Mohammed Siraj got new hashtag Miyamagic in Indian fast bowling after lords test against england

ट्रेंड: सिराज ने गुल की इंग्लैंड की बत्ती तो मिला नया टैग, अब 'मिया मैजिक' कहकर बुलाते हैं साथी

Wed, 18 Aug 2021 12:11 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 18 Aug 2021 12:11 PM IST
सार

लॉर्ड्स टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। सिराज को सभी भारतीय खिलाड़ी मिया कहकर बुलाते हैं। लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट के बाद उनका नया नाम मिया मैजिक ट्रेंड में है। 

विज्ञापन
Ind vs Eng Team India fast bowler Mohammed Siraj got new hashtag Miyamagic in Indian fast bowling after lords test against england
लॉर्ड्स टेस्ट में जीत का जश्न मनाते मोहम्मद सिराज और अन्य भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते गेंदबाज मोहम्मद सिराज को गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ब़ॉलिंग के दौरान अलग-अलग मूड में देखा जाता है। जैसे ही उन्हें कोई बड़ा विकेट मिलता है तो वह हेटर्स को जवाब देते हैं। अगर कोई खिलाड़ी जब स्ट्रोक लगाता है तो वह टप्पे पे डालना कहना पसंद करते हैं। इरादा और तीव्रता उनके चेहरे पर गहराई से दिखाई देते हैं। उनकी खासियत यह भी जब दूसरे छोर पर उनका कोई साथी रन बनाता है तो वह खुशी से हवा में उछलते हैं। चेन्नई टेस्ट में अश्विन के शतक पूरा करने के बाद सिराज द्वारा मनाया गया जश्न सबको याद होगा। 

विज्ञापन

वह किसी भी मूड में हों लेकिन मैदान पर मियामैजिक के रूप में नजर आते हैं। हैदराबाद के इस 27 वर्षीय तेज गेंदबाज को सभी भारतीय खिलाड़ी मिया कहकर बुलाते हैं। सिराज ने क्रिकेट के बड़े मंच पर भले ही देर से शुरुआत की हो लेकिन यह शानदार रही है। उन्होंने मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण में सिर्फ जगह नहीं बनाई बल्कि अपनी बॉलिंग को भी धारदार बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में लॉर्ड्स टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत की तेज गेंदबाजी चौकड़ी ने इंग्लैंड को एक दिन के भीतर समेट दिया। टीम इंडिया को मैच जिताने में संकट मोचक सिराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिराज ने भारत के लिए सिर्फ सात टेस्ट मैच खेले हैं। लेकिन इस छोटे से करियर में उन्होंने कप्तान विराट कोहली का भरोसा जीत लिया है। कोहली अब उन्हें अन्य गेंदबाजों की अपेक्षा ज्यादा ओवर देते हैं। औसतन एक टेस्ट मैच में 34 ओवर। 

विज्ञापन

सिराज इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। सिराज के अनुसार गेंद टप्पे पर डालना जिसमें वह काफी सफल रहे हैं। इस श्रृंखला में अब तक सिराज से ज्यादा किसी गेंदबाद ने सटीक लाइन और लेंथ पर बॉलिंग नहीं की है। आंकडों की बात करें तो सिराज की 18.1 फीसदी गेंदों ने स्टंप पर हिट किया है। उनके बाद इंग्लैंड के सैम करन का नंबर आता है जिनकी 16.6 प्रतिशत गेंदें स्टंप पर रहीं। इसके अलावा टीम इंडिया के फास्ट बॉलर इशांत शर्मा की 13.6 फीसदी गेदों ने स्टंप को हिट किया है। 

लॉर्ड्स टेस्ट के बाद बीसीसीआई टीवी से बात करते हुए मोहम्मद सिराज ने कहा, विकेट धीमा था, अधिक उछाल नहीं था, हम केवल स्टंप पर आक्रमण करना चाहते थे क्योंकि हमारे पास खेलने के लिए बहुत सीमित ओवर थे। मैच के दौरान सिराज की योजना पूरी तरह सफल रही। उन्होंने आगे कहा, जब मैं पहली बार रणजी ट्रॉफी में खेला था तो मेरा इरादा सही जगह पर गेंद करना था। अगर में अतिरिक्त कोशिश करता तो इसका असर मेरी गेंदबाजी और टीम पर पड़ता। मोहम्मद सिराज की स्टॉक बॉल इनस्विंगर है जिस पर वह बल्लेबाजों को आउट कर सकते हैं। जिस तरह से उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में 78 ओवर पुरानी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को आउट किया वह काबिले तारीफ था। 

क्या यह मोहम्मद सिराज के टेस्ट करियर की सबसे अच्छी शुरुआत है, जी नहीं। सिराज से पहले 6 भारतीय गेंदबाजों ने सात टेस्ट मैचों में उनसे ज्यादा विकेट लिए हैं जिनमें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी भी शामिल हैं। लेकिन इनमें से कोई गेंदबाज सिराज की जितनी जीत में शामिल नहीं रहा। सिराज सात में से पांच टेस्ट जीत में शामिल रहे हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ अपना यही प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। बीसीसीआई टीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा, जब मैं बच्चा था तो देखा करता था अब मैंने भारत की जीत में परफॉर्मेंस की है यह मेरी बहुत बड़ी उपलब्धि है, मैं अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकता। मैजिक खुद पर विश्वास कर रहा है, अगर आप ऐसा कर सकते हैं तो कुछ भी कर सकते हैं। अब सिराज के साथी उनके नए नाम मिया मैजिक से बुलाने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed