{"_id":"69a70519ab284aa6b702d67d","slug":"ind-vs-eng-t20-wc-indian-cricket-team-delayed-training-session-by-over-an-hour-due-to-the-lunar-eclipse-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: किस कारण भारतीय टीम के ट्रेनिंग सत्र में हुआ विलंब? करीब एक घंटे की देरी से मैदान पर उतरे खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: किस कारण भारतीय टीम के ट्रेनिंग सत्र में हुआ विलंब? करीब एक घंटे की देरी से मैदान पर उतरे खिलाड़ी
Tue, 03 Mar 2026 09:30 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:30 PM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ी इस मैच के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। लेकिन मंगलवार की शाम टीम का ट्रेनिंग सत्र एक घंटे के विलंब से शुरू हुआ जिसका कारण जानकार आपको हैरानी होगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ी इसके लिए मुंबई पहुंच चुके हैं और उन्होंने मंगलवार को ट्रेनिंग सत्र में भी हिस्सा लिया। दिलचस्प बात यह है कि टीम का ट्रेनिंग सत्र एक घंटे से अधिक समय तक विलंब किया गया।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण के कारण हुई देरी
देश के कई हिस्सों में मंगलवार को चंद्र ग्रहण देखा गया और भारतीय टीम का ट्रेनिंग सत्र भी इस कारण प्रभावित हुआ। टी20 विश्व कप के सह मेजबान भारत को पहले वानखेड़े स्टेडियम में शाम छह से नौ बजे तक ट्रेनिंग करनी थी, लेकिन टीम आखिरकार शाम सात बजकर 20 मिनट के करीब मैदान पर उतरी। सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य खिलाड़ियों और कोच से पहले मैदान पर पहुंच गए थे लेकिन ट्रेनिंग कुछ देर बाद शुरू हुई। स्टेडियम की फ्लडलाइट भी शाम करीब छह बजकर 50 मिनट पर चालू कर दी गईं थी लेकिन इन्हें पूरी तरह से शुरू नहीं किया गया था जो बाकी टीम के मैदान पर उतरने से कुछ देर पहले किया गया था।

खिताब से दो कदम दूर भारत
गत चैंपियन भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपना खिताब बचाए रखने से दो कदम दूर है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और अब उसका सामना इंग्लैंड से है। इंग्लैंड की टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में और उसने सुपर आठ चरण में अपने सभी मुकाबले जीते थे। वहीं, भारतीय टीम का अभियान दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के कारण लड़खड़ा गया था, लेकिन टीम किसी तरह वापसी करने में सफल रही थी।

लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में सामना
भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। यह लगातार तीसरी बार होगा जब दोनों टीमें टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में एक दूसरे का सामना करेंगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 2022 में सेमीफाइनल का मुकाबला खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2024 में दोनों टीमें आमने-सामने हुईं जिसमें भारत जीत हासिल करने में सफल रहा था। अब एक बार फिर दोनों टीमें फाइनल में जाने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगी।