फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Siraj's threat before the test series - if England plays baseball, the match will end in two days

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले सिराज की धमकी- इंग्लैंड के बैजबॉल खेलने पर दो दिन में खत्म होगा मैच

Wed, 24 Jan 2024 11:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 24 Jan 2024 11:54 PM IST
सार

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ पिच देखते ही अपनी एकादश में तीन स्पिनरों जगह दे दी। स्टोक्स कहते हैं कि हमने यह फैसला पिच देखने के बाद लिया है।

विज्ञापन
IND vs ENG: Siraj's threat before the test series - if England plays baseball, the match will end in two days
मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का मानना है कि इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ शैली भारतीय हालात में कारगर साबित नहीं होगी और अगर वे इसे आजमाते हैं तो मैच दो दिन के भीतर ही खत्म हो जाएगा। ‘बैजबॉल’ आक्रामक बल्लेबाजी की इंग्लैंड की रणनीति है जिसे मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के उपनाम ‘बैज’ से बनाया गया है। पिछले साल इंग्लैंड को इससे काफी सफलता मिली, लेकिन समान रूप से टर्न और उछाल लेने वाली भारतीय पिचों पर इसकी असल परीक्षा होगी। सिराज ने कहा,‘इंग्लैंड अगर भारतीय हालात में बैजबॉल खेलता है तो मैच दो दिन में खत्म हो जाएगा। हर गेंद को पीटना आसान नहीं होता क्योंकि कई बार गेंद टर्न लेती है और कई बार सपाट पड़ती है। यहां बैजबॉल शायद नजर नहीं आए। अगर फिर भी वे ऐसे खेलते हैं तो हमारे लिए तो अच्छा ही होगा। मैच जल्दी खत्म हो जाएगा।’
विज्ञापन


पिच देखते ही इंग्लैंड ने शामिल किए तीन स्पिनर
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ पिच देखते ही अपनी एकादश में तीन स्पिनरों जगह दे दी। स्टोक्स कहते हैं कि हमने यह फैसला पिच देखने के बाद लिया है। यह पहली बार नहीं है जब कोई विदेशी टीम भारत में तीन स्पिनर खिलाने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने भी इससे पहले अपनी एकादश में नॉथन लॉएन, टॉड मर्फी और मैट कुहनेमन को जगह दी थी। स्टोक्स ने एंडरसन पर वुड को वरीयता देने के बारे में कहा कि वह प्रभाव छोड़ने वाले क्रिकेटर हैं। वह 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं। उनकी शॉर्टपिच गेंदें काफी प्रभावी है। एंडरसन एक पूर्ण पेशेवर हैं, लेकिन उन्हें कार्य भार को देखते हुए टीम में नहीं लिया गया है। टीम के बाकी सदस्यों में जैक क्रॉउले, डकेट, पोप, रूट, बेयरस्टो, फोक्स शामिल हैं।
विज्ञापन


भारत ने 2012 में इंग्लैंड से हारने के बाद अपनी धरती पर 44 टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें से उसे सिर्फ तीन में हार मिली है। बावजूद इसके रोहित शर्मा अपनी टीम पर अपराजेय का ठप्पा नहीं लगाना चाहते हैं। वह कहते हैं कि हम अपनी रणनीति के हिसाब से खेलेंगे, पिछले रिकॉर्ड टीम की जीत की गारंटी नहीं बन सकते हैं। रोहित यह मानते हैं कि द. अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में मिली जीत ने टीम का मनोबल बढ़ाया है, जिसका फायदा वह इस सीरीज में उठाना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed