फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Sarfaraz Khan became hero by scoring a half-century Rohit Sharma furious on Ravindra Jadeja

IND vs ENG: शतक नहीं लगाकर भी हीरो बने सरफराज खान, जडेजा ने कराया रन आउट तो आगबबूला हुए रोहित शर्मा

Thu, 15 Feb 2024 05:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: रोहित राज Updated Thu, 15 Feb 2024 05:00 PM IST
सार

सरफराज 66 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हुए। वह शतक नहीं लगा पाए, लेकिन दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया। जब वह आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

विज्ञापन
IND vs ENG Sarfaraz Khan became hero by scoring a half-century Rohit Sharma furious on Ravindra Jadeja
सरफराज खान - फोटो : BCCI

विस्तार

मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अपनी पहली पारी में दर्शकों का दिल जीत लिया। सरफराज खान ने टेस्ट करियर की पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने आक्रमक अंदाज में रन बनाए और इंग्लैंड की गेंदबाजी को पहले दिन के आखिरी सत्र में तहस-नहस कर दिया। सरफराज 66 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हुए। वह शतक नहीं लगा पाए, लेकिन दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया। जब वह आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन


सरफराज अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। वह दिन का खेल समाप्त होने से कुछ देर पहले रन आउट हो गए। दरअसल, पारी के 82वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रवींद्र जडेजा स्ट्राइक पर थे। जेम्स एंडरसन की गेंद को उन्होंने मिड-ऑन की ओर शॉट खेला। वह 99 रन के स्कोर पर थे। जडेजा एक रन लेकर शतक पूरा करना चाह रहे थे। वह रन लेने के आगे बढ़ें और फिर रुक गए। दूसरे छोर पर खड़े सरफराज काफी आगे बढ़ चुके थे। मिड-ऑन पर खड़े मार्क वुड ने सीधा स्टंप पर थ्रो मारा। सरफराज अपनी पहली पारी में रन आउट हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




रोहित शर्मा को आया गुस्सा
सरफराज रन आउट होने के बाद काफी निराश दिखे। उन्होंने एक बार जडेजा की ओर देखा और फिर पवेलियन लौट गए। इस बीच, कप्तान रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया वायरल हो गए। सरफराज के रन आउट होते ही रोहित गुस्से में आगबबूला हो गए। वह ड्रेसिंग रूम में खड़े थे। उन्होंने गुस्से में अपनी टोपी पटक थी। ऐसा लग रहा था कि वह जडेजा के रन लेने के फैसले से निराश थे। इस कारण सरफराज को अपना विकेट गंवाना पड़ा। वह जिस अंदाज में खेल रहे थे, उससे यह लग रहा था कि वह अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक लगा देंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed