फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Sachin tendulkar Virender Sehwag VVS Laxman Suresh Raina Michael vaughan shane warne congratulated team India after winning Oval Test

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में भारत की जीत से गदगद हुए सचिन-सहवाग समेत कई दिग्गज, यूं की टीम इंडिया के प्रदर्शन की तारीफ

Tue, 07 Sep 2021 01:20 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 07 Sep 2021 01:20 PM IST
सार

ओवल टेस्ट में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देश और दुनिया के कई पूर्व क्रिकेटरो ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ओवल टेस्ट में वापसी करते हुए इंग्लैंड को 157 रनों से मात दी।  

विज्ञापन
IND vs ENG Sachin tendulkar Virender Sehwag VVS Laxman Suresh Raina Michael vaughan shane warne congratulated team India after winning Oval Test
भारत बनाम इंग्लैंड ओवल टेस्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम इंडिया ने सोमवार को ओवल टेस्ट जीतकर इतिहास रच दिया। चौथे मुकाबले में मेहमानों ने मेजबान इंग्लैंड को 157 रनों से रौंदा। इस जीत के साथ भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है। भारत ने मैच में शानदार वापसी करते हुए रूट एंड कंपनी को चारों खाने चित कर दिया। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 466 रन बनाए और इंग्लैंड को 368 रनों का लक्ष्य दिया। बाद में भारतीय तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए इंग्लैंड के पसीने छुटा दिए। बुमराह की मारक गेंदबाजी, रोहित के शानदार शतक के अलावा शार्दूल ठाकुर के हरफनमौला प्रदर्शन के चलते भारत 50 साल बाद ओवल में टेस्ट मैच जीतने में सफल रहा। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर कई क्रिकेट दिग्गजों ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। 

विज्ञापन


क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर भारत के पूर्व क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली समेत टीम इंडिया की तारीफ की और कहा कि भारत को यह सीरीज 3-1 से जीतना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, क्या शानदार वापसी,  भारतीय टीम प्रत्येक झटके के बाद वापसी करती है, इंग्लैंड का स्कोर अंतिम दिन 77/0 था, भारत ने क्या ऐतिहासिक जीत दर्ज, यह सीरीज को 3-1 से जीतने का रास्ता है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, कमबैक करके लगातार जीते वाले को टीम इंडिया कहते हैं। इस टीम पर बहुत गर्व है। 

भारत के पूर्व  बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी टीम इंडिया की शानदार जीत पर बधाई देते हुए ट्वीट किया, यह एक बहुत ही खास टेस्ट मैच जीत है, पहले दिन 127/7 के स्कोर पर रहने के बाद, बहुत सी टीमें वापसी नहीं कर सकीं और टीम इंडिया की तरह विदेशी सरजमीं पर टेस्ट नहीं जीत सकीं,  इसलिए यह बेहद खास भारतीय टीम है। यादगार जीत में अपनी भूमिका निभाने के लिए सभी को बधाई।
 

हमेशा मजाकिया अंदाज में ट्वीट करने के लिए मशहुर हो चुके वसीम जाफर ने लिखा, विराट कोहली और उनकी टीम के शानदार जीत दर्ज करने पर बधाई, यह जीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने टीम इंडिया के बधाई देते हुए ट्वीट किया, विराट कोहली और पूरी टीम को शानदार जीत दर्ज करने के लिए बधाई। आपने जो पिछले 12 महीनों में मिलकर हासिल किया है वह बिलकुल सही है। 

हमेशा भारतीय टीम के खिलाफ जहर उगलने वाले माइकल वॉन ने लिखा, पांच दिन तक चला शानदार टेस्ट मैच, भारत बहुत ही मजबूत है, आज मैंने सोचा था कि विराट कोहली बेहतरीन रणनीति अपनाएंगे, खेल हमेशा आगे था, आज सुबह कैसे खेलना है वह जानते थे जैसे ही रिवर्स स्विंग हुई मैच पलट गया। 

इस हार के बाद इंग्लैंड कि निगाहें सीरीज को ड्रॉ करने पर रहेंगी। दोनों टीमों के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 10 सितंबर से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed