फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Ricky Ponting praised the decision to hand over Test captaincy to Shubman Gill said this

IND vs ENG: शुभमन गिल के समर्थन में आए रिकी पोंटिंग, टेस्ट कप्तानी सौंपे जाने के फैसले को सराहा; कही ये बात

Sat, 07 Jun 2025 09:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 07 Jun 2025 09:53 PM IST
सार

भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है। पिछले कुछ महीनों में भारत का लाल गेंद के प्रारूप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में और फिर ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी। भारत-इंग्लैंड सीरीज के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत हो जाएगी।

विज्ञापन
IND vs ENG: Ricky Ponting praised the decision to hand over Test captaincy to Shubman Gill said this
शुभमन गिल - फोटो : ANI

विस्तार

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुभमन गिल को भारतीय टीम का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। चयन समिति के इस फैसले को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि गिल को टेस्ट कप्तान बनाना सही फैसला है।
विज्ञापन

IND vs ENG: Ricky Ponting praised the decision to hand over Test captaincy to Shubman Gill said this
शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : PTI
डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की होगी शुरुआत
भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है। पिछले कुछ महीनों में भारत का लाल गेंद के प्रारूप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में और फिर ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी। भारत-इंग्लैंड सीरीज के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत हो जाएगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद भारतीय टीम की यह पहली द्विपक्षीय सीरीज भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: Ricky Ponting praised the decision to hand over Test captaincy to Shubman Gill said this
शुभमन गिल भारत के नए टेस्ट कप्तान हैं - फोटो : ANI
बुमराह की जगह क्यों मिली गिल को कप्तानी? पोंटिंग ने दिया जवाब
पोंटिंग का मानना है कि भारत ने टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपकर सही फैसला किया है और अब इस युवा बल्लेबाज को खुद को साबित करने के लिए लंबे समय तक मौका दिया जाना चाहिए। पोंटिंग को उम्मीद है कि भारतीय टीम मौजूदा बदलाव के दौर को अन्य देशों की तुलना में बेहतर तरीके से निपट सकती है। पोंटिंग ने 'आईसीसी रिव्यू' पर कहा, 'मुझे लगता है कि यह सही कदम है। मुझे पता है कि बहुत से लोग और विशेषज्ञ कह रहे हैं कि बुमराह को कप्तान क्यों नहीं बनाया गया और उन्होंने शुभमन को क्यों चुना, लेकिन मुझे लगता है कि इसे समझना बहुत ही सरल है। बुमराह पिछले कुछ वर्षों से चोटिल होते रहे हैं और इसी वजह से वह इस दौड़ में थोड़े पीछे चले गये। आप कप्तान के साथ ऐसा (बार-बार चोटिल होना) नहीं चाहते हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि यह सही फैसला है।
विज्ञापन

IND vs ENG: Ricky Ponting praised the decision to hand over Test captaincy to Shubman Gill said this
बुमराह, पंत और गिल - फोटो : ANI
'गिल को लंबे समय तक मिलनी चाहिए कप्तानी'
इस दौरान पोंटिंग ने कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों की जगह लेना मुश्किल होता है लेकिन भारत टेस्ट खेलने वाली किसी अन्य टीम की तुलना में बदलाव के इस दौर से बेहतर तरीके से निपट सकता है। उन्होंने कहा, भारतीय क्रिकेट ने जब यह तय कर लिया है, तो उन्हें इस पर टिके रहना होगा और गिल को लंबे समय तक टीम को नेतृत्व करने का मौका देना होगा। ऐसे खिलाड़ियों की जगह लेना हमेशा बहुत मुश्किल होता है क्योंकि वे लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे। इस तरह की परिस्थिति से अगर कोई देश अच्छे से निपट सकता है तो वह भारत ही है। उनके पास युवा प्रतिभाओं की भरमार है।

IND vs ENG: Ricky Ponting praised the decision to hand over Test captaincy to Shubman Gill said this
शुभमन गिल, गंभीर और बुमराह - फोटो : ANI
बुमराह और केएल की मौजूदगी से मिलेगी गिल को मदद
पोटिंग का मानना है कि जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में अनुभव की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा- मैंने पिछले 10 वर्षों में आईपीएल में इसे खुद देखा है। हमने (यशस्वी) जायसवाल और इस तरह के खिलाड़ियों को उभरते हुए देखा है जिन्होंने भारतीय टीम में आकर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। भले ही शुभमन गिल जैसे युवा कप्तान हों लेकिन केएल राहुल और बुमराह जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से उनके पास कुछ अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed