भारत के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहले तो इंग्लैंड के पांच खिलाड़ियों को आउट किया और इसके बाद तीसरे दिन बल्लेबाजी में शतक भी जड़ दिया। उन्होंने इसके साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।
2 of 6
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : twitter
अश्विन एशिया के पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने तीन बार एक पारी में पांच विकेट लेने के साथ-साथ शतक भी जड़ा है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान दिग्गज इयान बॉथम ने इस कारनामे को पांच बार अंजाम दिया। वहीं गैरी सोबर्स, जैक कैलिस, शाकिब अल हसन और मुश्ताक मोहम्मद ने दो बार यह कमाल किया है।
3 of 6
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ट्विटर @ICC
34 वर्षीय अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में पांचवीं बार शतक लगाया है। उन्होंने अपने पिछले चारों शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाए थे और अब उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध भी शतकीय पारी खेल दी है।
अश्विन ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा। अश्विन अब टेस्ट क्रिकेट में आठवें या उससे नीचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले हरभजन सिंह, कपिल देव और एमएस धोनी ने दो-दो बार यह कमाल किया।
बता दें कि अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर तीनों शतक आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं। बाकी के दो शतक उन्होंने विदेशी धरती पर नंबर छह बल्लेबाजी करते हुए जड़े हैं। टेस्ट क्रिकेट में 300 से ज्यादा विकेट और पांच या उससे अधिक शतक जड़ने के मामले में अश्विन पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।