फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अश्विन ने कैलिस जैसे दिग्गजों को पछाड़ा, एक पारी में पांच विकेट और शतक के साथ किया कमाल

Mon, 15 Feb 2021 03:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 15 Feb 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG ravichandran Ashwin completed his 5th test century, 3rd time in his career slams a ton and five wickets in an innings
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : twitter@airnewsalerts

इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहली पारी में गेंदबाजी में पांच विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी में शतक जड़ दिया है। 

IND vs ENG ravichandran Ashwin completed his 5th test century, 3rd time in his career slams a ton and five wickets in an innings
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : twitter@BCCI

34 वर्षीय अश्विन के टेस्ट करियर का यह पांचवां शतक है लेकिन उन्होंने एक पारी में पांच विकेट और शतक लगाने का कमाल तीसरी बार किया है। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस, कैरेबियाई दिग्गज गैरी सोबर्स, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और मुश्ताक मोहम्मद को पीछे छोड़ दिया है। इन सभी ने यह काम दो-दो बार किया था। 

टेस्ट मैच में सबसे अधिक बार एक पारी में शतक और पांच विकेट लेने का कमाल इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर इयान बॉथम के नाम है। उन्होंने यह कारनामा पांच बार किया था।


 

IND vs ENG ravichandran Ashwin completed his 5th test century, 3rd time in his career slams a ton and five wickets in an innings
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ट्विटर @WisdenCricket

बता दें कि अश्विन ने सबसे पहले साल 2011 में मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट में पांच विकेट के साथ शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने तब 106 रन देकर पांच विकेट लिए थे और 103 रन भी बनाए थे। इसके बाद उन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 83 रन देकर सात विकेट और 113 रनों की पारी खेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG ravichandran Ashwin completed his 5th test century, 3rd time in his career slams a ton and five wickets in an innings
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC

40 मैच और 54 महीने बाद अश्विन की टेस्ट में सेंचुरी
गौरतलब है कि अश्विन ने 40 टेस्ट और 54 महीने बाद टेस्ट में अपना पांचवां शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने अगस्त 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंट लुसिया में 118 रन की पारी खेली थी। जबकि घर में पिछला शतक नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में ठोका था, तब 124 रन जड़े थे।

विज्ञापन
IND vs ENG ravichandran Ashwin completed his 5th test century, 3rd time in his career slams a ton and five wickets in an innings
रवि अश्विन और हनुमा विहारी - फोटो : ट्विटर @ddsportschannel

अश्विन को 2 जीवनदान मिले
शतक तक पहुंचने से पहले इंग्लिश टीम ने अश्विन को दो मौके भी दिए। चायकाल के ठीक अगले ओवर यानी 67.3 बॉल पर मोईन अली की गेंद पर बेन फोक्स ने स्टंपिंग का मौका गंवाया तब वह 56 रन पर खेल रहे थे, जबकि इससे पहले 28 रन पर भी उनकी पारी समाप्त हो जाती, अगर स्टुअर्ट ब्रॉड के 45वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें स्टोक्स ने पहला जीवनदान नहीं दिया होता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed