फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Rahul Dravid warned the England team said their batsmen may have to face spin pitch in Hyderabad

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज के लिए भारत के पास खास 'हथियार', राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड की टीम को दी चेतावनी

Tue, 23 Jan 2024 06:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Tue, 23 Jan 2024 06:09 PM IST
सार

इंग्लैंड की टीम जब पिछली बार भारत दौरे पर आई थी तब भी उसे स्पिन पिचों पर खेलना पड़ा था। 2021 में टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की थी। उस समय भी इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों और वहां की मीडिया ने पिच को लेकर बवाल खड़ा किया था।

विज्ञापन
IND vs ENG Rahul Dravid warned the England team said their batsmen may have to face spin pitch in Hyderabad
राहुल द्रविड़ - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज गुरुवार (25 जनवरी) को शुरू होगी। पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड की टीम को चेतावनी दी है। टीम इंडिया ने सीरीज के लिए खास तैयारी की है और इसकी झलक हैदराबाद में देखने को मिलेगी। द्रविड़ ने कहा कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पहले टेस्ट की पिच स्पिनरों को मदद करेगी। उनके शब्दों में इंग्लैंड खेमे के लिए एक हल्की चेतावनी थी।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान अपने बयान की शुरुआत करते हुए द्रविड़ ने कहा, "पिच की प्रकृति के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। मैच शुरू होने के बाद हम इसे देखेंगे और इसका पता लगाएंगे। मैंने जो देखा है उससे यह अच्छा लग रहा है, लेकिन थोड़ा सा घूम सकता है। कितनी जल्दी और कितनी तेजी से मुझे यकीन नहीं है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा यह थोड़ा जरूर घूम सकता है।'' 
विज्ञापन

IND vs ENG Rahul Dravid warned the England team said their batsmen may have to face spin pitch in Hyderabad
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
पिछली बार भी स्पिन पिचों पर फंसे थे अंग्रेज
इंग्लैंड की टीम जब पिछली बार भारत दौरे पर आई थी तब भी उसे स्पिन पिचों पर खेलना पड़ा था। 2021 में टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की थी। उस समय भी इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों और वहां की मीडिया ने पिच को लेकर बवाल खड़ा किया था। इंग्लैंड की टीम और उसके प्रशंसकों को एक बार फिर से उन परिस्थितियों को झेलना पड़ सकता है।

कैसी होगी हैदराबाद की पिच?
हैदराबाद क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ''हमारे पास पिच तैयार करने के लिए पर्याप्त समय है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मदद होगी, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यह बदल जाएगा। मुझे लगता है कि ये खिलाड़ी खुद को ढालने और रन बनाने के लिए पर्याप्त अनुभवी हैं।"

IND vs ENG Rahul Dravid warned the England team said their batsmen may have to face spin pitch in Hyderabad
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह भारत की ट्रेनिंग से नदारद
प्रशिक्षण सत्र वैकल्पिक होने के बावजूद भारतीय खिलाड़ी मंगलवार को यहां मैदान पर उतरे और जमकर पसीना बहाया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छोड़कर टीम के सभी सदस्यों ने दो घंटे से अधिक समय तक चली नेट्स में भाग लिया। कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर समेत सभी खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।



टीम में पर्याप्त आत्मविश्वास: मार्क वुड
दूसरी ओर, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड खेमे ने पिच की प्रकृति के बारे में चर्चा की है, लेकिन हमारे दिमाग में इसे लेकर कोई हलचल नहीं है। वुड ने कहा, ''हमने पिच पर चर्चा की है, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि हम इसके बारे में चिंता करने के लिए इतनी लंबी चर्चा करें। टीम में पर्याप्त आत्मविश्वास है कि हम कुछ विशेष कर सकते हैं। हमारे पास स्पिनर हैं, हमारे पास तेज गेंदबाज हैं, हमारे पास अच्छे बल्लेबाज हैं और हमारे पीछे एक अच्छा हालिया इतिहास है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed