फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng: rahul dravid speaks on virat kohlis form said he is trying to do best in t20 world cup 2024

IND vs ENG: रोहित के बाद द्रविड़ ने भी कोहली पर जताया भरोसा, बोले- 'उनके बल्ले से एक बड़ी पारी आना अभी बाकी'

Fri, 28 Jun 2024 10:34 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 28 Jun 2024 10:34 AM IST
सार

मौजूदा टूर्नामेंट में विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। टी20 विश्व कप 2024 में कोहली ने सात मैचों में अब तक सिर्फ 75 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में भी विराट का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने नौ गेंदों का सामना किया और सिर्फ नौ रन बनाए।

विज्ञापन
ind vs eng: rahul dravid speaks on virat kohlis form said he is trying to do best in t20 world cup 2024
विराट कोहली-राहुल द्रविड़ - फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI

विस्तार

भारत ने गुरुवार को गयाना में इंग्लैंड के खिलाफ 68 रनों से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम इंडिया का सामना 29 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले 2007 और 2014 में भारतीय टीम ने फाइनल मैच खेला था। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे। 
विज्ञापन


इस जीत के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली की फॉर्म पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्टार बल्लेबाज कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में भी विराट का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने नौ गेंदों का सामना किया और सिर्फ नौ रन बनाए। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर रीस टॉप्ली ने बोल्ड कर दिया। इस पारी के दौरान कोहली ने एक छक्का लगाया। 
विज्ञापन

ind vs eng: rahul dravid speaks on virat kohlis form said he is trying to do best in t20 world cup 2024
विराट कोहली-राहुल द्रविड़ - फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI
द्रविड़ ने की कोहली की फॉर्म पर चर्चा
मैच के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने किंग कोहली की फॉर्म पर बात की। उन्होंने कहा, "जब आप जोखिम भरा क्रिकेट खेलते हैं तो कई बार आप अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाते हैं। मेरे हिसाब से आज के मुकाबले में भी उन्होंने गति बनाए रखने के लिए एक बेहतरीन छक्का लगाया, लेकिन बदकिस्मत से वह गेंद थोड़ी ज्यादा सीम (जिसपर आउट हुए) हो गई। हालांकि, मुझे उनका इरादा और तरीका पसंद आया। अगर वह ऐसा करने के लिए तैयार हैं, तो टीम के लिए यह एक अच्छा संकेत है।"

ind vs eng: rahul dravid speaks on virat kohlis form said he is trying to do best in t20 world cup 2024
विराट कोहली - फोटो : ICC
कोहली की फॉर्म चिंताजनक
मौजूदा टूर्नामेंट में विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे। यह दूसरा मौका था जब कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। इससे पहले अमेरिका के खिलाफ मैच में सौरभ नेत्रवलकर ने उन्हें शून्य पर आउट किया था। टी20 विश्व कप 2024 में कोहली ने सात मैचों में अब तक सिर्फ 75 रन बनाए हैं। 

वहीं, द्रविड़ ने उम्मीद जताई कि फाइनल में किंग कोहली का बल्ले से फैंस को एक बड़ी और महत्वपूर्ण पारी देखने को मिल सकती है। उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है उनके बल्ले से एक बड़ी पारी जल्द ही आने वाली है। मुझे उनका रवैया बहुत पसंद आ रहा है। वह मैदान पर खुद को पूरी तरह से प्रदर्शित कर रहे हैं।"
विज्ञापन

ind vs eng: rahul dravid speaks on virat kohlis form said he is trying to do best in t20 world cup 2024
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
विराट को लेकर कप्तान रोहित का बयान
मैच के बाद प्रेंजेटेर द्वारा विराट की फॉर्म को लेकर सवाल पूछे जाने पर कप्तान रोहित ने कहा- कोहली एक क्वालिटी प्लेयर हैं। कोई भी खिलाड़ी इस दौर से गुजर सकता है। हम उनकी क्लास को समझते हैं और हम इन सभी बड़े मैच में उनके महत्व को समझते और जानते हैं। फॉर्म कभी कोई समस्या नहीं रही है। जब आपने 15 साल तक क्रिकेट खेला हो तो फॉर्म कभी कोई समस्या नहीं होती। वह अच्छे दिख रहे हैं। उनके इरादे वही हैं। वह शायद फाइनल के अपना सर्वश्रेष्ठ बचा कर रख रहे हैं। हम फाइनल के लिए बिल्कुल कोहली का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed