{"_id":"685537e7fee9dcb85301aa00","slug":"ind-vs-eng-rahane-tell-yashasvi-jaiswal-can-do-wonders-on-england-tour-told-what-is-special-in-him-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: रहाणे ने बताया कौन सा भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर कर सकता है कमाल, बताया उसमें क्या है खास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: रहाणे ने बताया कौन सा भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर कर सकता है कमाल, बताया उसमें क्या है खास
Fri, 20 Jun 2025 03:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 20 Jun 2025 03:59 PM IST
सार
रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, 'व्यक्तिगत रूप से मैं यशस्वी जायसवाल को अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि इंग्लैंड में पारी का आगाज करना वास्तव में महत्वपूर्ण होता है।'
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय टीम से बाहर चल रहे सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का मानना है कि इंग्लैंड दौरे पर यशस्वी जायसवाल अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि वह सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाने में सक्षम हैं। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुक्रवार से हेडिंग्ले में शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, 'व्यक्तिगत रूप से मैं यशस्वी जायसवाल को अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि इंग्लैंड में पारी का आगाज करना वास्तव में महत्वपूर्ण होता है।' उन्होंने कहा, 'उसके पास अच्छा कौशल है। वह एक छोर पर विकेट बचाकर रख सकता है और जरूरत पड़ने पर आक्रामक बल्लेबाजी भी कर सकता है। इसलिए मैं इंग्लैंड में जायसवाल का प्रदर्शन देखने के लिए वाकई उत्सुक हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल में ऐसी खबरें आई थीं कि पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में जम्मू-कश्मीर से हार के बाद मुंबई के खिलाड़ियों जायसवाल और रहाणे के बीच मतभेद पैदा हो गए थे। रहाणे ने भारत की तरफ से अपना आखिरी मैच दो साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, जबकि जायसवाल जुलाई 2023 में कैरेबियाई सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से टीम के पहली पसंद के सलामी बल्लेबाज रहे हैं।
रहाणे ने इसके साथ ही कहा, 'मैं मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को भी अच्छा प्रदर्शन करते देखना चाहता हूं, क्योंकि सीनियर खिलाड़ी होने के कारण उन पर आक्रमण का नेतृत्व करने और टीम के लिए विकेट लेने की जिम्मेदारी है। हम सभी जानते हैं कि बुमराह कितने शानदार गेंदबाज हैं और उन्होंने विकेट लेने में महारत हासिल की है, लेकिन मैं उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी लेते हुए और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से टीम को बाहर निकालने में मदद करते हुए देखना चाहूंगा, क्योंकि इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतना हमेशा बहुत खास होता है।'