फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Prasidh Krishna will not repeat Leeds mistake in Birmingham Test said this on short ball know

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में लुटाए 200+ रन, अब जताया भरोसा नहीं दोहराएंगे गलती; जानिए क्या बोले प्रसिद्ध कृष्णा

Sat, 28 Jun 2025 10:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 28 Jun 2025 10:50 PM IST
सार

प्रसिद्ध ने पहली पारी में 20 ओवरों में 6.40 की इकोनॉमी से 128 रन दिए, जो एक पारी में कम से कम 20 ओवर गेंदबाजी करने वाले किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे खराब आंकड़ों में से एक है। उन्होंने इस दौरान ओली पोप, हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के विकेट लिए।

विज्ञापन
IND vs ENG: Prasidh Krishna will not repeat Leeds mistake in Birmingham Test said this on short ball know
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के दौरान सही लेंथ से गेंदबाजी करने में नाकाम रहने की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह हर समय अपनी गेंदबाजी में संयम बरतने की कोशिश कर रहे थे। लीड्स में सीरीज के पहले मैच में 200 से अधिक रन लुटाने के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने प्रसिद्ध की आलोचना की थी। भारत यह मैच पांच विकेट से हार गया था।
विज्ञापन


शॉट गेंद पर क्या बोले प्रसिद्ध?
प्रसिद्ध ने कहा, 'टेस्ट (लीड्स) की पहली पारी में मैंने जरूरत से ज्यादा शॉट गेंद डाली। दूसरी पारी में यह थोड़ा बेहतर रहा और विकेट थोड़ा धीमा था। मैंने निश्चित रूप से उस लंबाई पर गेंदबाजी नहीं की जो मैं करना चाहता था। मुझे सही लंबाई से सामंजस्य बिठाने में कुछ समय लगा। मुझे हालांकि एक पेशेवर के रूप में ऐसा करने में सक्षम होना चाहिए। मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और शायद अगली बार इसे बेहतर तरीके से कर पाऊं।'
विज्ञापन

एक पारी में लुटाए 128 रन
प्रसिद्ध ने पहली पारी में 20 ओवरों में 6.40 की इकोनॉमी से 128 रन दिए, जो एक पारी में कम से कम 20 ओवर गेंदबाजी करने वाले किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे खराब आंकड़ों में से एक है। उन्होंने इस दौरान ओली पोप, हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के विकेट लिए।

प्रसिद्ध ने क्या कहा?
प्रसिद्ध ने कहा, 'मैं जब भी गेंदबाजी के लिए आता हूं तो मेरी कोशिश मेडन ओवर डालने की होती है। मैं वास्तव में बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने का मौका देने से बचना चाहता हूं। उस मैदान की आउटफील्ड तेज थी। ईमानदारी से कहूं तो मैंने जिस लंबाई और दिशा में गेंदबाजी की वह ज्यादातर समय सही नहीं थी। इसमें से कुछ ऐसे रन भी थे जो बल्ले के बाहरी या अंदरुनी किनारे से लग कर आए थे। उन्होंने कहा, मैंने कई बार बाउंसर डालने की कोशिश की लेकिन उस पर रन बन गए। मैं निश्चित रूप से जब गेंदबाजी करने आता हूं तो रन गति पर लगाम लगाकर दबाव बनाने की कोशिश करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed