फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Kuldeep yadav speaks on pitch of england talks about shubman gill captaincy

IND vs ENG: 'स्पिनरों को मदद...', टेस्ट सीरीज से पहले कुलदीप का पिच को लेकर बड़ा दावा, कप्तान गिल पर भी की बात

Sun, 15 Jun 2025 10:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 15 Jun 2025 10:27 PM IST
सार

अनुभवी रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव को खुद से इंग्लैंड दौरे पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। वह रवींद्र जडेजा के साथ काफी समय बिता रहे हैं और अभ्यास कर रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Kuldeep yadav speaks on pitch of england talks about shubman gill captaincy
कुलदीप-शुभमन-गंभीर - फोटो : BCCI-ANI

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव का मानना है कि इंग्लैंड का विकेट यानी पिच स्पिनरों के लिए मददगार है। उन्होंने 'इंट्रा स्क्वॉड' अभ्यास मैच के दौरान कहा, विकेट (पिच) स्पिनरों के लिए अच्छा है। यह बल्लेबाजी के लिए भी अच्छा है। पहले दिन नमी थी, तेज गेंदबाजों को मदद मिली लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, स्पिनरों ने मैच में अपना दबदबा बनाया। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होगा। पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाएगा।
विज्ञापन

अश्विन के बाद जडेजा और कुलदीप पर होगी जिम्मेदारी
अनुभवी रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव को खुद से इंग्लैंड दौरे पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। वह रवींद्र जडेजा के साथ काफी समय बिता रहे हैं और अभ्यास कर रहे हैं। अश्विन के संन्यास के बाद जडेजा पर अधिक जिम्मेदारी होगी क्योंकि उन्हें इंग्लैंड में 12 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है जबकि कुलदीप ने इस देश में एक टेस्ट में सिर्फ नौ ओवर गेंदबाजी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिच को लेकर कुलदीप का बड़ा दावा
भारतीय टीम ने इंग्लैंड में 2007 के बाद कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा करने के लिए टीम को कुलदीप के योगदान की जरूरत होगी। वह लीड्स में खेले जाने वाले शुरुआती मैच में शायद प्लेइंग 11 का हिस्सा ना हो लेकिन बर्मिंघम, लॉर्ड्स और ओवल के मैदानों पर कारगर साबित हो सकते हैं। कुलदीप ने कहा कि उन्हें पांच मैचों की सीरीज के दौरान पिच से कुछ सहायता मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'इस पिच पर स्पिनरों के लिए उछाल है। आज तीसरा दिन है, मुझे अभी गेंदबाजी करनी है। गेंद थोड़ी टर्न ले रही है और मुझे उम्मीद है कि श्रृंखला के दौरान भी ऐसा ही होगा।'
विज्ञापन

शुभमन के बर्ताव से प्रभावित हैं कुलदीप
इस दौरान कुलदीप ने टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- 'शुभमन को पता है कि नेतृत्व कैसे करना है। उन्होंने कई कप्तानों खासकर रोहित भाई के साथ काम किया है और उनसे सीखा है। मैंने अब तक जो देखा है वह बहुत प्रेरित करने वाल है। वह टीम की भावना को ऊपर उठाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वह इस काम के लिए तैयार हैं।'

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा (शेड्यूल)
भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत भी हो जाएगी।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed