फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: KS Bharat flop batting against England, Social Media Reactions; Team India missed Rishabh Pant

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार फेल रहे हैं श्रीकर भरत, चार पारियों में बनाए महज 92 रन, खल रही पंत की कमी

Sun, 04 Feb 2024 06:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 04 Feb 2024 06:53 PM IST
सार

भरत ने भारत के लिए अपने अब तक के करियर में सात टेस्ट मैच खेले। 12 पारियों में उन्होंने 20.09 के खराब औसत से सिर्फ 221 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अब तक एक भी शतक और अर्धशतक नहीं लगाया है।

विज्ञापन
IND vs ENG: KS Bharat flop batting against England, Social Media Reactions; Team India missed Rishabh Pant
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और इग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। अपने घरेलू मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में उन्होंने मेहमान टीम के खिलाफ दो पारियों में 17 और छह रन बनाए।
विज्ञापन


भरत के लचर प्रदर्शन ने भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया। विशाखापत्तनम स्टेडियम में आंध्र प्रदेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से उनका स्वागत किया गया था, लेकिन भरत का बल्ला खामोश रहा। टीम को स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कमी खल रही है।
विज्ञापन

IND vs ENG: KS Bharat flop batting against England, Social Media Reactions; Team India missed Rishabh Pant
केएस भरत - फोटो : BCCI
12 पारियों में भरत ने बनाए सिर्फ 221 रन
भरत ने भारत के लिए अपने अब तक के करियर में सात टेस्ट मैच खेले। 12 पारियों में उन्होंने 20.09 के खराब औसत से सिर्फ 221 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अब तक एक भी शतक और अर्धशतक नहीं लगाया है। विकेटकीपर बल्लेबाज के इस खराब प्रदर्शन ने उनके टीम में बने रहने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में  सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। 

टीम को खल रही पंत की कमी
बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक साल से ज्यादा समय से बाहर चल रहे हैं। दिसंबर, 2022 में 26 वर्षीय खिलाड़ी गंभीर कार एक्सीडेंट में चोटिल हो गए थे। इसके बाद से वह अब तक टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं। हालांकि, कई मौकों पर उन्हें मैदान पर समय बिताते देखा गया है। फैंस को उम्मीद है कि टी20 विश्व कप 2024 से पहले पंत वापसी कर लेंगे। पंत की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज की कमी से जूझ रही भारत की टेस्ट टीम में चयनकर्ताओं ने भरत को मौका दिया, लेकिन वह इस मौके को भुनाने में अब तक नाकाम रहे हैं। 
विज्ञापन

IND vs ENG: KS Bharat flop batting against England, Social Media Reactions; Team India missed Rishabh Pant
केएस भरत और बुमराह - फोटो : BCCI
पंत का करियर
33 टेस्ट मैचों की 56 पारियों में पंत ने 43.67 के बेहतरीन औसत और 73.63 के शानदार स्ट्राइक रेट से 2271 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम पांच शतक और 11 अर्धशतक दर्ज हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते देखा गया था। केएस भरत के खराब प्रदर्शन ने एक बार फिर फैंस को ऋषभ पंत की याद दिला दी है। भरत इस स्टार खिलाड़ी की कमी पूरी करने में नाकाम साबित हुए हैं। अब देखना ये होगा कि क्या आगामी टेस्ट मैच में चयन समिति उनके नाम पर विचार करती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed