फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: KL Rahul out of fifth test, Bumrah returns; BCCI gave this update regarding Shami

IND vs ENG: पांचवें टेस्ट से भी बाहर हुए केएल राहुल, बुमराह की वापसी; शमी को लेकर बीसीसीआई ने दिया यह अपडेट

Thu, 29 Feb 2024 04:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Feb 2024 04:17 PM IST
सार

बीसीसीआई ने कहा- वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह दो मार्च से मुंबई के खिलाफ शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में तमिलनाडु के साथ जुड़ेंगे।

विज्ञापन
IND vs ENG: KL Rahul out of fifth test, Bumrah returns; BCCI gave this update regarding Shami
टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल आखिरी टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। पहला टेस्ट खेलने के बाद से राहुल चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह की स्क्वॉड में वापसी हुई है। चौथे टेस्ट के लिए उन्हें आराम दिया गया था। उनकी जगह आकाश दीप खेले थे। अब बुमराह की वापसी से टीम मजबूत हुई है। इसके अलावा बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी की चोट को लेकर भी अपडेट दिया है।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने राहुल के लिए क्या कहा

IND vs ENG: KL Rahul out of fifth test, Bumrah returns; BCCI gave this update regarding Shami
राहुल द्रविड़ और केएल राहुल - फोटो : BCCI
गुरुवार को एक प्रेस रिलीज के जरिये बीसीसीआई ने कहा- केएल राहुल, जिन्हें आखिरी टेस्ट में फिटनेस के आधार पर मौका दिया जाना था, वह धर्मशाला में पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी करीबी निगरानी कर रही है और उनकी देखरेख के लिए के लंदन में विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर रही है। बोर्ड ने बताया कि जसप्रीत बुमराह जिन्हें चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज किया गया था, धर्मशाला में पांचवें टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर को लेकर क्या बोला बीसीसीआई

IND vs ENG: KL Rahul out of fifth test, Bumrah returns; BCCI gave this update regarding Shami
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : BCCI/Twitter
बीसीसीआई ने कहा- वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह दो मार्च से मुंबई के खिलाफ शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में तमिलनाडु के साथ जुड़ेंगे। जरूरत पड़ने पर वह पांचवें टेस्ट के लिए घरेलू मैच पूरा होने के बाद भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे। बोर्ड ने कहा- मो. शमी की 26 फरवरी को हुई सर्जरी सफल रही। उनकी दाहिनी एड़ी की समस्या थी। वह अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और जल्द ही अपनी रिहैब प्रक्रिया शुरू करने के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

IND vs ENG: KL Rahul out of fifth test, Bumrah returns; BCCI gave this update regarding Shami
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
पांचवें टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed