{"_id":"6853be0f8c3d2501310de184","slug":"ind-vs-eng-jasprit-bumrah-needs-to-perform-well-for-team-india-victory-joe-root-bat-silent-against-him-stats-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Root vs Bumrah: जसप्रीत बुमराह के सबसे पसंदीदा शिकार हैं जो रूट, आंकड़े दे रहे गवाही, अब तक नौ बार आउट किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Root vs Bumrah: जसप्रीत बुमराह के सबसे पसंदीदा शिकार हैं जो रूट, आंकड़े दे रहे गवाही, अब तक नौ बार आउट किया
Fri, 20 Jun 2025 08:55 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 20 Jun 2025 08:55 AM IST
सार
रूट के लिए बुमराह की गेंदों को खेलना आसान नहीं होगा। बुमराह ने टेस्ट में रूट को 24 पारियों में नौ बार आउट किया है। रूट टेस्ट में बुमराह के सबसे पसंदीदा शिकार रहे हैं।
विज्ञापन
बुमराह और रूट
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट लीड्स में शुक्रवार से शुरू होगा। शुभमन गिल के नेतृत्व में एक युवा टीम इंडिया इस दौरे पर गई है। इसी के साथ टीम इंडिया के एक नए युग की शुरुआत हो जाएगी। इस सीरीज में काफी कुछ भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर निर्भर होगा। वहीं, इंग्लैंड की टीम भी काफी हद तक अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज जो रूट पर निर्भर होगी। ऐसे में जब ये दोनों आमने-सामने आएंगे तो दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी। पिछली कुछ सीरीज में बुमराह रूट पर भारी साबित हुए हैं। ऐसे में अगर बुमराह इस सीरीज में चलते हैं और रूट का विकेट आसानी से निकालने में कामयाब होते हैं तो टीम इंडिया के लिए मौका बन सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
रूट के लिए आसान नहीं होगा बुमराह को खेलना
बुमराह और रूट
- फोटो : ANI
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में वन मैन आर्मी रहे थे। उन्होंने इस दौरे पर 32 विकेट निकाले थे। भारत ने जो एकमात्र टेस्ट जीता था, उसमें बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। वहीं, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट भी जीत जाती अगर बुमराह चोटिल होकर मैदान से बाहर नहीं गए होते। अब वह इंग्लैंड की परिस्थितियों में भी उस कमाल को दोहरा सकते हैं। इंग्लैंड की पिच भी तेज गेंदबाजों को मदद करती है। रूट के लिए उन्हें खेलना आसान नहीं होगा। बुमराह ने टेस्ट में रूट को 24 पारियों में नौ बार आउट किया है। रूट टेस्ट में बुमराह के सबसे पसंदीदा शिकार रहे हैं। इसके बाद पैट कमिंस (8 बार) और ट्रेविस हेड (6 बार) का नंबर आता है। बुमराह ने रूट को एक बार बोल्ड, चार बार कैच आउट, एक बार विकेट के पीछे कैच कराया है। तीन बार बुमराह ने रूट को एल्बीडब्ल्यू आउट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
SENA देशों में खास मिशन पर जसप्रीत बुमराह
बुमराह और रूट
- फोटो : ANI
वहीं, रूट बुमराह के खिलाफ 31.77 की औसत से 286 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 51.16 का रहा है। बुमराह के खिलाफ रूट ने कुल मिलाकर 559 गेंदों का सामना किया है और 411 डॉट गेंदें खेली हैं। रूट ने भारतीय तेज गेंदबाज के खिलाफ 36 चौके लगाए हैं। ऐसे में दोनों के बीच इस सीरीज में दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों ही खिलाड़ी मिशन पर हैं। एकतरफ बुमराह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने से पांच विकेट दूर हैं। इतना ही नहीं एक पांच विकेट हॉल से वह SENA देशों में 10 बार पांच विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन जाएंगे।
रूट कर रहे हैं सचिन के रनों के रिकॉर्ड का पीछा
बुमराह और रूट
- फोटो : ANI
वहीं, रूट मौजूदा समय में टेस्ट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 13,006 रन बनाए हैं। वह सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में सबसे ज्यादा 15,921 रनों का पीछा कर रहे हैं। रूट सचिन के टेस्ट रन से केवल 2915 रन दूर हैं। जिस गति से वह रन बना रहे हैं और जिस फॉर्म में वह हैं, अगर वह फिट रहे और उनकी फॉर्म में गिरावट नहीं आई तो अगले तीन-चार साल में सचिन को पीछे छोड़कर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रूट ने 2021-23 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में 1915 रन और 2023-25 डब्ल्यूटीसी चक्र में 1968 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, रूट टेस्ट में 36 शतक लगा चुके हैं और वह सचिन के 51 शतक, जैक कैलिस के 45 शतक और रिकी पोंटिंग के 41 शतक से कुछ ही कदम दूर हैं। बुमराह और रूट में कौन एक दूसरे पर हावी होगा, यह शुक्रवार से लीड्स में शुरू हो रहे टेस्ट में पता चल जाएगा।