फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG jasprit bumrah creates havoc against england not only with ball but also with the bat see stats

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ गेंद से ही नहीं बल्ले से भी धमाल मचाते हैं बुमराह, देखें चौंकाने वाले आंकड़े

Fri, 16 Feb 2024 06:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 16 Feb 2024 06:06 PM IST
सार

भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाजी के दौरान अपने करियर की पांच सर्वश्रेष्ठ पारियां इंग्लैंड के खिलाफ ही खेली हैं। राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने 26 रनों की पारी खेली। 

विज्ञापन
IND vs ENG jasprit bumrah creates havoc against england not only with ball but also with the bat see stats
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। राजकोट में जारी इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने 26 रनों की पारी खेली। ये उनके टेस्ट करियर की चौथी सबसे बड़ी पारी रही। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे बुमराह ने तीन चौके और एक छक्का जड़ा।
विज्ञापन


तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस वक्त क्रिकेट के सभी प्रारुपों में नंबर एक गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने पिछले टेस्ट में नौ विकेट हासिल किए थे और टीम के लिए काल साबित हुए थे। दिलचस्प बात ये है कि बुमराह इग्लैंड के खिलाफ गेंद से ही नहीं बल्ले से भी बुमराह मुसबीत बनते हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह की पांच सर्वश्रेष्ठ पारी
भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाजी के दौरान अपने करियर की पांच सर्वश्रेष्ठ पारियां इंग्लैंड के खिलाफ ही खेली हैं। 2021 से 2024 के बीच बुमराह ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियां खेली हैं। क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारुप में उनका सबसे बड़ा स्कोर 34 रन है। साल 2021 में उन्होंने लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में यह पारी खेली थी। इसके बाद 2022 में उन्होंने एजबेस्टन में खेले गए मैच में नाबाद 31 रनों की पारी खेली थी। ये उनके करियर की दूसरी सबसे बड़ी पारी थी। उनकी तीसरी सबसे बड़ी पारी साल 2021 में ट्रेंटबिज में खेले गए टेस्ट मुकाबले में आई थी। शुक्रवार को एक बार फिर बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर की सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेली। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 24 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंग्लैंड का दूसरे दिन का स्कोर 207/2
राजकोट में जारी तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आठ ओवर गेंदबाजी की। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले का दूसरा दिन खत्म हो गया। इंग्लैंड ने पहली पारी में दो विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 133 रन और जो रुट नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। भारत अब भी 238 रनों से आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed