{"_id":"62b8493b4428ed683b2fa4a1","slug":"ind-vs-eng-jaspri-bumrah-can-replace-rohit-sharma-as-captain-after-35-years-a-fast-bowler-can-become-the-captain-of-the-indian-cricket-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: क्या रोहित की जगह लेंगे बुमराह? 35 साल बाद कोई तेज गेंदबाज भारतीय क्रिकेट टीम का बन सकता है कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: क्या रोहित की जगह लेंगे बुमराह? 35 साल बाद कोई तेज गेंदबाज भारतीय क्रिकेट टीम का बन सकता है कप्तान
Sun, 26 Jun 2022 05:25 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 26 Jun 2022 05:25 PM IST
सार
रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित हैं और उपकप्तान केएल राहुल चोट के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में बुमराह को कमान सौंपी जा सकती है। ऋषभ पंत को भी कप्तानी दी जा सकती है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एजबेस्टन टेस्ट से करीब एक हफ्ते पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच के बीच कोरोना संक्रमित हो गए। उनका एक जुलाई से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। अगर रोहित पूरी तरह फिट नहीं हुए तो टीम इंडिया को नए कप्तान के साथ उतरना पड़ सकता है। चर्चा यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कमान मिल सकती है।
भारतीय क्रिकेट में टीम का नेतृत्व करने के लिए शायद ही कभी किसी तेज गेंदबाज को चुना गया हो। कपिल देव एक अपवाद थे। मार्च 1987 में कपिल देव के बाद से किसी भी तेज गेंदबाज ने भारत का नेतृत्व नहीं किया है। 35 साल बाद जसप्रीत बुमराह को भारत के कप्तान के रूप में नामित किए जाने की संभावना है।
रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित हैं और उपकप्तान केएल राहुल चोट के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में बुमराह को कमान सौंपी जा सकती है। इस साल की शुरुआत में बुमराह को दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के दौरान भारतीय टीम के उप-कप्तान के रूप में पदोन्नत किया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज गेंदबाज ने तब कहा था कि अगर मौका आया तो वह भारत की कप्तानी संभालने को तैयार हैं।

ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
पंत और कोहली के नाम की भी चर्चा
बुमराह के अलावा दो खिलाड़ियों के नाम और सामने आ रहे हैं। ऋषभ पंत और विराट कोहली। रोहित के न खेलने पर ऋषभ पंत को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन विराट कोहली के फैंस चाहते हैं कि इस मैच में विराट कोहली को आखिरी बार कप्तानी दी जाए। इस सीरीज के शुरुआती चार मैच विराट की कप्तानी में खेले गए थे, लेकिन टीम इंडिया में कोरोना के कई मामले आने के बाद पांचवां मैच स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होते ही सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी।

विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट की अगुवाई में सीरीज जीतने की चाहत
विराट कोहली पहले भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में जीत दिलाई थी। अब उनके पास इंग्लैंड में भी यह कारनामा करने का मौका रहेगा। हालांकि, विराट से पहले तीन भारतीय कप्तान इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीत चुके हैं। अगर विराट आखिरी मैच में कप्तानी करते हैं और भारत यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करता है, तो विराट पहले कप्तान बन सकते हैं, जो तीन मैच जीतकर अपने नाम करेंगे। इससे पहले किसी कप्तान ने सीरीज में तीन मैच नहीं जीते हैं।

ऋषभ पंत और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार टेस्ट में कप्तानी कर सकते हैं पंत
ऋषभ पंत ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी की थी। बतौर कप्तान पंत ने शुरुआती दो मैच गंवा दिए थे। इसके बाद बाकी के दो मैच जीते और सीरीज में बराबरी की। पांचवां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और सीरीज बराबरी पर छूट गई। हालांकि, कप्तान रहने के दौरान पंत ने बल्ले से बेहद निराश किया था और हर बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए थे। अगर इस टेस्ट में पंत कप्तानी करते हैं तो बतौर बल्लेबाज उनका प्रदर्शन देखने वाली बात होगी।