फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Indian Pacer Jasprit Bumrah released from India squad due to personal reason

INDvENG: टीम इंडिया को झटका, चौथे टेस्ट से बाहर हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह

Sat, 27 Feb 2021 01:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 27 Feb 2021 01:13 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। दोनों देशों के बीच सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला चार मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
IND vs ENG Indian Pacer Jasprit Bumrah released from India squad due to personal reason
जसप्रीत बुमराह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाना है। लेकिन उससे पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले आखिरी टेस्ट मैच से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया है। 

विज्ञापन


बीसीसीआई की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जसप्रीत बुमराह ने व्यक्तिगत कारणों से चौथे टेस्ट से बाहर रहने का अनुरोध किया था। इसे देखते हुए उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है और वह अब चौथे टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बोर्ड ने साथ में यह भी कहा कि चौथे टेस्ट के लिए बुमराह की जगह पर किसी अन्य खिलाड़ी को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

 


बता दें कि बुमराह को चेन्नई में दूसरे टेस्ट मैच में भी आराम दिया गया था, यही नहीं उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 श्रृंखला के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। बुमराह ने इस सीरीज में अब तक तीन मुकाबले खेले थे, इसमें उन्होंने कुल 48 ओवर की गेंदबाजी की और चार विकेट चटकाए। 

 



बात करें टेस्ट श्रृंखला की तो तीसरे टेस्ट मैच को 10 विकेट से जीतकर भारतीय टीम ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। अब आखिरी टेस्ट मैच चार मार्च से अहमदाबाद के ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। यहां भारतीय टीम के लिए जीत या ड्रॉ जरूरी है ऐसा नहीं करने पर वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दावेदारी से बाहर हो जाएगी। 

भारतीय टीम:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed