Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs ENG: Indian cricketer Virat Kohli surpasses South african legend Graeme Smith in elite list of ODI captains
{"_id":"605de0b88ebc3ed82f3ce4df","slug":"ind-vs-eng-indian-cricketer-virat-kohli-surpasses-south-african-legend-graeme-smith-in-elite-list-of-odi-captains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कीर्तिमान: विराट ने हासिल किया खास मुकाम, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज को पछाड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कीर्तिमान: विराट ने हासिल किया खास मुकाम, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज को पछाड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 26 Mar 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे वनडे में विराट कोहली ने एक बार फिर से बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए अपना 62वां अर्धशतक पूरा किया। विराट ने इस दौरान एक खास मुकाम भी हासिल किया।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social media
विराट ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बतौर कप्तान वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्मिथ ने 150 एकदिवसीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करते हुए एक कप्तान के तौर पर 5416 रन बनाए हैं। लेकिन अब विराट रनों के मामले में उनसे आगे निकल चुके हैं। विराट के अब बतौर कप्तान 5442 एकदिवसीय रन हो चुके हैं।
भारतीय कप्तान को मैच से पहले स्मिथ को पछाड़ने एक लिए 41 रनों की दरकार थी लेकिन उन्होंने मैच में 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और अपने 94वें मैच में यह उपलब्धि हासिल कर ली।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social media
अगर वनडे में कप्तान के रूप में सबसे अधिक रन बनाने की बात की जाए तो यह रिकॉर्ड अभी भी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के नाम है। पोंटिंग ने 234 एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की और इस दौरान उन्होंने 8497 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social media
बता दें कि मैच में विराट ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने 10000 रन पूरे कर लिए। यही नहीं वह इस मुकाम को सबसे तेजी से हासिल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।